सिद्धार्थनगर 06 अगस्त 2023
राज्यमंत्री “स्वतंत्र प्रभार” उ0प्र0 सरकार नितिन अग्रवाल ने कहा देश की अर्थव्यवस्था में व्यापारियों का अहम योगदान
मुख्य अतिथि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उ0प्र0 सरकार नितिन अग्रवाल की अध्यक्षता में उद्योग व्यापार मंडल की हुई बैठक…
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन सिद्धार्थनगर का व्यापारी महासम्मेलन मुख्य अतिथि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उ0प्र0 सरकार नितिन अग्रवाल की अध्यक्षता में सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, भाजपा जिला संयोजक कन्हैया पासवान, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर गोविन्द माधव की उपस्थिति में लोहिया कला भवन में सम्पन्न हुआ। आज के इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उ0प्र0 सरकार नितिन अग्रवाल को बुके, स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र देकर जिलाध्यक्ष व्यापार मण्डल अजय कसौधन द्वारा स्वागत किया गया, सांसद जगदम्बिका पाल, जिला संयोजक भाजपा कन्हैया पासवान, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर गोविन्द माधव एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण का भी स्वागत किया गया।
मुख्य अतिथि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उ0प्र0 सरकार नितिन अग्रवाल ने उपस्थित व्यापारियों का स्वागत करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश का व्यापारी राजनीति में अपनी भागीदारी नही करता है। अब व्यापारियों को आगे आना चाहिए क्योंकि उत्तर प्रदेश ने 70 प्रतिशत व्यापारियों को नगर पालिका के चुनावों में भागीदारी सुनिशिचत कराकर व्यापारियों को मजबूत करने का कार्य किया है। हम व्यापारियों को राजनीति में भागीदारी बढाने का कार्य कर रहे हैं। जिससे व्यापारियों की बात राजनीतिक मंचो के माध्यम से सरकार तक पहुँचे। वर्तमान में व्यापारियों के मन मे डर नही है क्योंकि माफियाओं के कमर तोड़ने का कार्य मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी आदित्यनाथ द्वारा किया है। यूपी में जो कानून का उलंघन करेगा उसको जेल जाना पड़ेगा या उत्तर प्रदेश ही छोड़ के जाना पड़ेगा।
वर्ष 2017 से पहले कानून व्यवस्था उत्तर प्रदेश में पूरी तरह ध्वस्त थी। आज हमारी सरकार बिना भेदभाव के कार्य कर रही है, हम सभी के हित की बात करते हुए प्रदेश को आगे ले जाने का कार्य उत्तर प्रदेश सरकार कर रही है। सभी वर्गों को मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है।
आज उत्तर प्रदेश में पिछले 06 वर्षों से सरकार ने सबको सुरक्षा का एहसास दिलाया। हम सब व्यापारी वर्ग सुरक्षित माहौल में अपना कार्य कर रहे हैं। कोरोना पूरे विश्व मे महामारी आयी थी, हम सब को समझ मे नही आ रहा था कि कैसे इसका बचाव किया जाय। लेकिन पूरे विश्व के नेताओ ने यह स्वीकार किया है सबसे अच्छा बचाव का प्रबंधन किसी देश ने बेहतर किया तो वो भारत ने किया है।
आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूरे विश्व स्तर पर सभी देशों में उनकी लोकप्रियता बढ़ी है। जिस देश की जनसख्या 140 करोड़ हो उस देश के नेतृत्व ने उस देश की सरकार ने अपने देश का गौरव बढ़ाने का कार्य पूरे विश्व मे किया है। आज हमारा देश अर्थ व्यवस्था के हिसाब पांचवी सबसे बड़ी अर्थ व्यवस्था है। जी 20 को नेतृत्व करने का कार्य पहली बार अपने देश को मिला।
आज पीएम मोदी के नेतृत्व में 80करोड़ गरीबो को मुफ्त राशन देने का कार्य कर रही है। बीच मे बिचौलियों को खत्म करने का कार्य हमारी सरकार ने किया है। आज सभी लोगो का विश्वास प्रधानमंत्री भारत सरकार नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार योगी आदित्यनाथ के प्रति है। व्यापारियों की समस्याएं जो भी रखी गई है उन सबको समाधान करने का प्रयास करूंगा।
सांसद जगदम्बिका पाल ने मंत्री एवं उपस्थिति सभी व्यापारियों का स्वागत करते हुए कहा कि व्यापारियों की समसयाओं को समाधान करने का आश्वासन मंत्री द्वारा दिया गया है उसका मैं पूरे व्यापारियों के तरफ से धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ।आज जिस तरह से प्रदेश के एक एक जनपद में जाकर व्यापारियों के समस्याओं का समाधान करने में लगे हुए हैं।
सांसद ने कहा कि 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थ व्यवस्था में सिद्धार्थनगर की बहुत बड़ी भूमिका है।उन्होंने कहा कि बासमती चावल के साथ कालानमक चावल को भी एक्पोर्ट में शामिल करें, जिससे सिद्धार्थनगर अकेले एक ट्रिलियन डॉलर की साझेदारी कर सकेगा। व्यापारियों की समस्या दूर होगी तो तभी विकास होगा।सि0नगर में इंडस्ट्रियल एरिया का भी पहल हम करेंगे। जिला संयोजक भाजपा कन्हैया पासवान ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न भाजपा सरकार में नही हो रहा है।
प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश अग्रहरि ने कहा कि व्यापारी समाज देश को चलाने में 70 फीसदी भागीदारी करता है लेकिन राजनीति में पिछड़ा है।व्यापारियों को राजनीति में आगे बढ़ कर देश का नेतृत्व करने के लिए आगे आना होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजय कसौधन तथा संचालन नितेश पाण्डेय ने किया।
इस अवसर पर राणा प्रताप सिंह, बीएन प्रसाद, राकेश दत्त त्रिपाठी, लक्ष्मी नारायण कसौधन, प्रदीप वर्मा, सन्दीप मद्धेशिया, आशीष जायसवाल, उमेश साहू, मोहम्मद हारून, संजय कसौधन, प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव, भीम चंद कसौधन, हृदय राम वर्मा, राम स्वरूप अग्रहरि, धनेश वर्मा, कमलेश दुबे, विकास रस्तोगी, शिवेंद्र पाण्डेय, विजय वर्मा, अब्बास अली, शुभम श्रीवास्तव, शिवकुमार, रिज्वनुल्लाह, रंजू त्रिपाठी, अभिलाष जयसवाल, रणजीत कसौधन, यहिया सहित भारी संख्या में व्यापारी भाई मौजूद रहे।