दिनांक 04.09.2023 जनपद सिद्धार्थनगर
कम्युनिटी पुलिसिंग व महिला सशक्तिकरण हेतु चलाया जा रहा विशेष अभियान
◆जनपद के समस्त थानों की “शक्ति दीदी” द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत महिला सशक्तिकरण हेतु चौपाल का किया गया आयोजन।
◆समस्त बीटों में नियुक्त महिला बीट अधिकारियों द्वारा ग्राम चौपाल का आयोजन कर महिलाओं/बालिकाओं को किया जा रहा है जागरुक।
◆महिलाओं को विभिन्न उपयोगी हेल्पलाइन नम्बरों, संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, महिला हेल्प डेस्क व कानूनी प्रावधानों की जानकारी देकर व पम्पलेट वितरित कर किया जा रहा सशक्त।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में आज दिनांक 04.09.2023 को अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन में, जनपद के समस्त थानों की “शक्ति दीदी” द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में महिलाओं/बालिकाओं व बच्चों ने प्रतिभाग किया ।
चौपाल में उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण के तहत महिला सुरक्षा व बचाव संबंधी जानकारी दी गई और शासन-
द्वारा जारी हेल्प लाइन नम्बर, जैसे- 1090, 112, 1076, 1098, 108,102 आदि की विस्तृत जानकारी देते हुए संकट के समय इनके प्रयोग हेतु बताया गया,साथ ही साइबर अपराधों के संबंध में अवगत कराते हुए इससे बचने और सतर्क रहने हेतु बताया गया। साइबर अपराध होने पर तत्काल 1930 हेल्प लाइन नंबर का उपयोग करने हेतु जानकारी दिया गया। प्रदेश सरकार के द्वारा महिलाओं से संबंधित संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी देकर/पम्पलेट वितरित कर उन्हें जागरूक किया गया।