आगरा,उ0प्र0/दिनाँक 25 सितंबर 2023
मत्स्य मंत्री डॉ संजय निषाद ने आगरा दौरेके दौरान किया मां कैला देवी का दर्शन..
प्रदेश में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाए जा रहे हैं त्योहार-डॉ संजय निषाद
मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश धार्मिक और वैज्ञानिक रूप से आगे बढ़ रहा है- डॉ संजय निषाद
श्रृंगवेरपुर अयोध्या काशी और मथुरा में हो रहा चौमुखी विकास-डॉ संजय निषाद
मत्स्यमंत्री/आगरा। दिनांक 23 सितंबर दिन शनिवार देर शाम को निषाद पार्टी सुप्रीमो एवं कैबिनेट मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद जनपद आगरा के दौरे पर रहे,उन्होंने मां कैला देवी के दर्शन और पूजा अर्चना करके देश है प्रदेश की खुशहाली की कामना की। कैला देवी मंदिर परिसर में आयोजित मेले मैं बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज प्रदेश में सभी धर्मो की रक्षा की जा रही है। प्रदेश में होली, दिवाली और रमजान, ईद शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश को धार्मिक और वैज्ञानिक दोनों ही दृष्टिकोण से आगे बढ़ा रहे हैं। आज प्रदेश में किसी भी त्यौहार में बिजली कटौती नहीं की जा रही है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी ने उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का कार्य कर रहे हैं।
डॉ निषाद ने कहा कि पूर्व की सरकारों ने प्रदेश के सौहार्द और भाईचारे को बिगाड़ने का काम किया साथ ही त्योहारों पर भेदभावपूर्ण ढंग से एक धर्म को खुश करने के लिए बहुसंख्यक आबादी और उनके पर्वों पर उनके साथ कभी बिजली कटौती, कभी लाठी चार्ज, कभी पर्वों को मानने से रोक देना किया गया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अयोध्या में भव्य राम मंदिर, काशी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, मथुरा में जन्माष्टमी के पर्व को ऐतिहासिक और धूमधाम से मनाया गया।
डॉ संजय निषाद ने कहा कि मछुआ समाज के गौरवशाली इतिहास को पुनर्जीवित करने का कार्य भी प्रदेश सरकार और केंद्र की सरकार कर रही है। निषाद राज किले पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीरामचंद्र जी एवं उनके आत्म बाल सखा महाराजा गुह्यराज निषाद की 56 फीट की ऊंची प्रतिमा लगभग बनकर तैयार है, प्रदेश सरकार मैं निषाद राज ऑडिटोरियम के लिए 20 करोड़ 38 लख रुपए भी आवंटित किए हैं।