दिनांक 12.03.2024 जनपद सिद्धार्थनगर
मादक पदार्थ के 02 महिला तस्कर को पुलिस व SSB की संयुक्त टीम ने किया गिरफ्तार
थाना ढेबरुआ पुलिस व SSB की संयुक्त टीम को मिली बड़ी सफलता/₹50 लाख कीमत की 09 किलो 700 ग्राम चरस बरामद
प्राची सिंह, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में “असुश्रीपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान” के तहत अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के कुशल निर्देशन व दरवेश कुमार, क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ के निकट पर्यवेक्षण में शशांक सिहं,थानाध्यक्ष ढेबरुआ के नेतृत्व में आज दिनांक 12 मार्च 2024 को चेकिंग के दौरान तस्कर अभियुक्तागण–कुमारी बुढ़ा पत्नी सेतबहादुर बुढ़ा निवासी ग्राम थवाड़ वार्डनं0 9 जिला रोल्पा ए राष्ट्र नेपाल,राजकुमारी पुनमगर पत्नी सेरबहादुर पुनमगर निवासी ग्राम उवा जिला कपिलवस्तु राष्ट्र नेपाल को थाना ढेबरुआ पुलिस व SSB की संयुक्त टीम द्वारा पीलर नं0 567/01 एसएसबी चेक पोस्ट बढ़नी के पास से 09 किलो 700 ग्राम अवैध चरस कीमत करीब ₹ 50 लाख के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना ढेबरुआ पर मु0अ0सं0- 36/2024 धारा 8/20/23 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया तथा गिरफ्तार अभियुक्तागण को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय भेजा गया ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस/एसएसबी टीम-सहायक कमांडेंट दिनेशकुमार एसएसबी,निरीक्षक भूपेन्द्र राम एसएसबी,शशांक सिंह थानाध्यक्ष ढेबरुआ,उ0नि0 सभाशंकर यादव थाना ढेबरुआ,हे0का0 धर्मेन्द्र कुमार मौर्या थाना ढेबरुआ,का0 राकेश कुमार, राजू कुमार थाना ढेबरुआ,उ0नि0 अंकित सिंह एसएसबी,Asi कैलाश चन्द्र एसएसबी, Hc मुकेश कुमार एसएसबी,का0 चन्दन कुमार, का0 सुमन कुमार, का0 अंकित कुमार, राजेश कुमार, पंकज कुमार झां एसएसबी,म0का0 वर्षा जोशी, म0का0 रूपाली कुमारी म0का0 दामोर मित्तल एसएसबी।
