सिद्धार्थनगर 25 अप्रैल 2024
जिला निर्वाचन अधिकारी ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत नामांकन कक्ष के तैयारियों का लिया जायजा
जिला निर्वाचन अधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत एडीएम, एसडीएम के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में बने नामांकन कक्ष के समस्त तैयारियों का लिया जायजा
लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने एवं नामांकन के दृष्टिगत प्रत्याशी को नामांकन कक्ष तक आने एवं अन्य व्यवस्थाओं हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट पवन अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह द्वारा अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) उमाशंकर, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ, उपजिलाधिकारी नौगढ़ ललित कुमार मिश्र के साथ कलेक्ट्रेट परिसर एवं नामांकन कक्ष का निरीक्षण कर की गयी समस्त तैयारियो का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी पवन अग्रवाल ने सुरक्षा के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) उमाशंकर को कलेक्ट्रेट गेट तक सी.सी.टी.वी. लगवाने का निर्देश दिया। प्रत्याशी कलेक्ट्रेट गेट से पैदल नामांकन हेतु आयेंगे। इसके साथ ही बैरिकेटिंग पूर्ण कराने का भी निर्देश दिया। कलेक्ट्रेट अधिकारियों/कर्मचारियों के वाहन कलेक्ट्रेट गेट की वायी तरफ पार्किंग में खड़ी की जायेगी।
