सिद्धार्थनगर/दिनांक 30 मई 2024
धोखाधड़ी के 02 आरोपी चढ़े थाना सिद्धार्थनगर पुलिस के हत्थे
थाना सिद्धार्थनगर पुलिस को मिली बडी सफलता/अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया
सुश्री प्राची सिंह पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत, सिद्धार्थ अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के पर्यवेक्षण में, सुजीत राय क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल निर्देशन में गौरव सिंह प्रभारी निरीक्षक सिद्धार्थनगर के नेत्तृव में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-90/2024 धारा 419, 420, 465, 467, 468, 471, 474, 120बी भा0द0वि0 से सम्बन्धित अभियुक्त सोमनाथ पुत्र विनय निवासी रेहरा थाना व जनपद सिद्धार्थनगर। व अभियुक्ता अनीता पत्नी राम नेवास निवासिनी वर्डपुर नं0 11 टोला बरगदही थाना व जनपद सिद्धार्थनगर,को आज दिनांक 30.05.2024 हिरासत पुलिस में लेकर विधिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम–उ0नि0 अनूप कुमार मिश्र,मु0आ0 दिनेश कुमार यादव,आ0 प्रभाकर यादव,म0आ0 अर्चना मिश्रा।

