Fri. Apr 17th, 2026

जनपद सिद्धार्थनगर/दिनांक 30 जून 2024

सहायक अध्यापक भर्ती में फर्जी दस्तावेज से काउंसलिंग करा रहे आरोपी अभ्यर्थी को थाना सि0नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

सहायक अध्यापक भर्ती में फर्जी आरोपी अभ्यर्थी को थाना सिद्धार्थनगर पुलिस दस्तावेज से काउंसलिंग करा रहे आरोपी अभ्यर्थी को थाना सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया,अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया

 सुश्री प्राची सिंह पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत, सिद्धार्थ अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल निर्देशन में अरूण कान्त सिंह क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण में आज दिनांक 30.06.2024 को गौरव सिंह प्रभारी निरीक्षक सिद्धार्थनगर के नेत्तृव में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-115/2024 धारा 419,420,467,468,471 भा0द0वि0 से सम्बन्धित अभियुक्त आफाक अहमद को थाना सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए आरोपी अभ्यर्थी को न्यायालय भेजा गया । 

घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 29.06.2024 को अभियुक्त आफाक अहमद उपरोक्त द्वारा सहायक अध्यापक भर्ती हेतु फर्जी नियुक्ति पत्र जो जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जनपद सिद्धार्थनगर और उनके पटल सहायक के द्वारा नहीं जारी किया गया था तथा अभियुक्त के पास से 02 अदद फर्जी नियुक्ति पत्र व 20 वर्क शैक्षिक अभिलेख, आधार कार्ड, पैन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट की फोटो प्रति के साथ अभियुक्त द्वारा फर्जी तरीके से सहायक अध्यापक भर्ती में काउंसलिंग करा रहा था।

अभियुक्त गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-उ0नि0 अनूप कुमार मिश्रा,आ0 रोहित यादव,
आ0 प्रभाकर यादव।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *