सिद्धार्थनगर 04 जुलाई 2024
04 जुलाई 2024 से 30सितंबर 2024 तक 06 इंडीकेटर्स के लक्ष्यों को संतृप्त करने के उद्देश्य से सम्पूर्णता अभियान का शुभारंभ किया गया
नीति आयोग, भारत सरकार के निर्देशों के क्रम में उ०प्र०शासन द्वारा आकांक्षात्मक जनपद कार्यकम एवं आकांक्षात्मक विकास खण्ड कार्यकम में निम्नानुसार 6 इंडीकेटर्स के लक्ष्यों को संतृप्त करने के उद्देश्य से प्रदेश में आकांक्षात्मक जनपद एवं विकास खण्डों में दिनाँक 04 जुलाई 2024 से 30 सितंबर 2024 तक सम्पूर्णता अभियान का शुभारंभ सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल की अध्यक्षता एवं विधायक बांसी जय प्रताप सिंह, विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा, सदस्य विधान परिषद उ0प्र0 ध्रुव कुमार त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान, जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0, मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार की उपस्थिति में लोहिया कलाभवन में द्वीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी द्वारा सांसद जगदम्बिका पाल तथा मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार द्वारा विधायकगण व अन्य जनप्रतिनिधियों को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया।
सम्पूर्णता अभियान कार्यक्रम के अवसर पर सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल द्वारा नीति आयोग, भारत सरकार के निर्देशों के क्रम में उ०प्र० शासन द्वारा आकांक्षात्मक जनपद कार्यक्रम एवं आकांक्षात्मक विकास खण्ड कार्यकम में निम्नानुसार 06 इंडीकेटर्स के लक्ष्यों को संतृप्त करने के उद्देश्य से सम्पूर्णता अभियान के अवसर पर शपथ दिलाया गया। सांसद पाल ने अपने सम्बोधन में कहा कि वर्ष 2018 में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा आकांक्षात्मक जनपद कार्यक्रम की घोषणा की गयी थी, जिसे नीति आयोग द्वारा अप्रैल 2018 से लागू किया गया, जिसमें देश के 112 जनपद तथा 500 विकास खण्ड आच्छादित है।
प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा सर्वप्रथम आकांक्षी जनपद में विकास कार्य शुरू किया गया है। गर्भवती महिलाओं का रजिस्ट्रेशन, पोषाहार वितरण, टीकाकरण एवं बच्चो का टीकाकरण शत्-प्रतिशत पूर्ण कराये। सभी विभाग अपने विभाग से संबधित योजनाओ की कार्ययोजना बनाकर 03 माह के भीतर लक्ष्य को पूर्ण कराये। बेसिक शिक्षा स्कूलो में विद्युतीकरण व अन्य कार्य, स्वयं सहायता समूह की महिलाओ को रिवाल्विंग फन्ड उपलब्ध कराना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड तथा आधरभूत संरचना से संबधित कार्यो को कराना सुनिश्चित करे।
सांसद पाल ने कहा कि जब तक गांवों में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि अच्छा नही होगा तब तक हमारी अर्थव्यवस्था नही बढ़ सकती है। प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प है कि वर्ष 2047 तक भारत पूरी दुनिया में विकसित भारत हो। जनपद सिद्धार्थनगर को भी विकसित जनपद की श्रेणी में लाना है।
विधायक बांसी जय प्रताप सिंह ने सम्पूर्णता अभियान कार्यक्रम के अवसर पर कहा कि आकांक्षात्मक जनपद के अन्तर्गत देश के 112 जनपद आच्छादित है। जिसमें 05थीम स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि एवं जल संसाधन, वित्तीय समावेश एवं कौशल विकास तथा आधारभूत संरचना के अन्तर्गत कार्य किये जा रहे है। खेतो में जैविक खाद का ज्यादा से ज्यादा मात्रा में प्रयोग करे। रासायनिक उर्वरको का प्रयोग न करे।रासायनिक उर्वरको के प्रयोग से मिट्टी की उर्वरा शक्ति कम हो जाती है। अपने खेतों का मृदा परीक्षण करा ले। उन्होने ने कहा कि स्वयं सहायता समूहो का गठन सभी गांवों में हो गया है। प्रदेश सरकार द्वारा उनके रिवाल्विंग फन्ड में वृद्धि कर दी गयी है जिससे लोगो की आजीविका में वृद्धि हो रही है। स्वयं सहायता समूह की महिलाअेा द्वारा बकरी पालन, पशु पालन, मुर्गी पालन, मशरूम एवं पोषाहार बनाकर आय में वृद्धि कर रही है तथा जनपद को अग्रणी जनपद बनाने में सहयोग कर रही है,विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा एवं सदस्य विधान परिषद ध्रुव कुमार त्रिपाठी द्वारा भी सम्पूर्णता अभियान के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी।
जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 ने सम्पूर्णता अभियान के अवसर पर कहा कि भारत सरकार एवं उ0प्र0 सरकार की मंशानुसार 06 सूचकांक निर्धारित किये गये है उसको सभी विभागो द्वारा कार्ययोजना बनाकर लक्ष्य को पूर्ण कराया जायेगा। हम आपको भरोसा दिलाते हैं।
प्रदेश में आकांक्षात्मक जनपद एवं विकास खण्डों में दिनाँक 04 जुलाई 2024 से 30 सितंबर 2024 तक सम्पूर्णता अभियान चलेगा। सभी विकास खण्डो व ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम आयेाजित किया जायेगा तथा लेागो को विभिन्न माध्यमों से जागरूक किया जायेगा। प्रत्येक माह कार्य की समीक्षा की जायेगी। सभी लोग टीम भावना के साथ कार्य कर जनपद को आकांक्षी जनपद की श्रेणी से निकालकर विकसित/अग्रणी जनपद के श्रेणी में लाया जा सके।
सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल की अध्यक्षता एवं विधायक बांसी जय प्रताप सिंह, विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा,सदस्य विधान परिषद उ0प्र0 ध्रुव कुमार त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान, जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0, मुख्य विकास अधिकारी l जयेन्द्र कुमार द्वारा परिषदीय विद्यालय के बच्चो को पाठ्य पुस्तक का वितरण किया तथा विभिन्न विभागों द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार द्वारा सम्पूर्णता अभियान कार्यक्रम में उपस्थित सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल,विधायक बांसी जय प्रताप सिंह, विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा,सदस्य विधान परिषद उ0प्र0 ध्रुव कुमार त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान, जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 एवं अन्य सभी का आभार प्रकट किया गया।
इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त पी0डी0 नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी गोपाल प्रसाद कुशवाहा, डी0सी0एन.आर.एल.एम. योगेन्द्र लाल भारती, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी बी.एस.यादव, डीपीआरओ पवन कुमार, बीएसए देवेन्द्र कुमार पाण्डेय, जिला कृषि अधिकारी मो0 मुजम्मिल, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, अन्य संबधित अधिकारीगण उपस्थित थे।