सिद्धार्थनगर 25 मार्च 2025
केन्द्र सरकार के 10 व प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूर्णहोने पर विकास कार्यों की लगाई गई प्रदर्शनी
केन्द्र व प्रदेश सरकार “सबका साथ सबका विकास,सबका प्रयास सबका विश्वास” केबिना किसी भेदभाव की भावना के साथ सबका विकास कर रही है
प्रदेश को नई उचाईयों पर ले जाने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को किया जा रहा है लाभान्वित
सिद्धार्थनगर: प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष,गौ सेवा आयोग महेश कुमार शुक्ल की अध्यक्षता एवं विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान, जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0, पुलिस अधीक्षक डा0 अभिषेक महाजन, मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार की उपस्थिति में लोहिया कला भवन में केन्द्र सरकार/प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की जानकारी लाभार्थियों एवं आम जनमानस को दिये जाने का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष गौ सेवा आयोग महेश कुमार शुक्ल, विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही,जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष गौ सेवा आयोग श्री महेश कुमार शुक्ल द्वारा अन्य जनप्रतिनिधिगणों के साथ दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया तथा विभिन्न विभागों द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर तथा महाकुम्भ प्रयागराज 2025 के सफल आयोजन पर केन्द्रित लघु फिल्म को देखा गया।
मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार ने जनपद की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुये बताया कि जनपद में राष्ट्रीय क्षय रोग कार्यक्रम के अन्तर्गत अप्रैल 2014 से फरवरी 2025 तक 40175 टी0बी0 रोगियों का उपचार किया गया है 32,843 निक्षय मित्र बनाकर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अब तक 529445 लाभार्थियों का गोल्डेन कार्ड बनाया गया है। जे0ई0/ए0ई0एस0 रोगों में मृत्युदर 02 प्रतिशत से नीचे आ गयी है। भारत सरकार द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग के 33 विद्यालय को पी0एम0श्री केन्द्रीय विद्यालय के रूप में चयन किया गया है जिसमें कम्प्यूटर लैब, साइंस लैब, पुस्तकालय आदि की व्यवस्था की गयी है। इसी प्रकार माध्यमिक शिक्षा, कृषि, उद्यान, एक जनपद एक उत्पाद, टूल किट वितरण, शौचालय निर्माण, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास, आंगनबाड़ी केन्द्र निर्माण में काफी प्रगति की गयी है।
उ0प्र0 सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष,गौ सेवा आयोग महेश कुमार शुक्ल द्वारा विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान, जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0, पुलिस अधीक्षक डा0 अभिषेक महाजन, मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार की उपस्थिति में 25 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति-पत्र, 05 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सीएलएफ, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के 05 लाभार्थियों को आवास की चाभी,10 लाभार्थियों को घरौनी,05 लाभार्थियों को किसान सम्मान निधि, 10 ग्राम प्रधानों को गंगा जल, 05 प्रगतिशील किसानों को सम्मान-पत्र, 05 उद्यमियों को सम्मान-पत्र, 10 टी0बी0 के मरीजों के परिवारों को पोषण पोटली, 10 निक्षय मित्रों को टी0बी0 के मरीजों को गोद लेने पर सम्मान -पत्र, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के 10 लाभार्थियों को 05 लाख का सांकेतिक चेक, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड-19) के 05 लाभार्थियों को लैपटाप, खादी ग्रामोद्योग विभाग द्वारा संचालित टूल किट वितरण योजना के 08 लाभार्थियों को दोना, पत्तल मेकिंग मशीन, स्वामी विवेकानन्द यशक्तिकरण योजना के अन्तर्गत 10 लाभार्थियों को टैबलेट का वितरण किया गया। गर्भवती महिलाओं की गोदभराई व बच्चों को अन्नप्राशन कराया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष,गौ सेवा आयोग महेश कुमार शुक्ल ने लोगों को सम्बोधित करते हुये कहा कि केन्द्र सरकार के 10 व प्रदेश सरकार के 08 वर्ष पूर्ण होने पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से विकास कार्य कराये जा रहे हैं तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गरीब परिवारों को लाभ व युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। पहले बालिकाओं व महिलाओं को शिक्षा से वंचित रहना पड़ता था, वह शिक्षा नहीं ग्रहण कर पा रही थी। केन्द्र सरकार द्वारा सर्व शिक्षा अभियान लागू कर उनको शिक्षा से जोड़ा गया, आज वहीं महिलायें पुरूषों को पीछे छोड़ते हुये उच्च स्थान प्राप्त कर रही हैं। महिलायें घर से बाहर जाने में संकोच करती थी उनके लिए सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध करायी गयी आज वह कहीं भी आ जा सकती हैं मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से उनको सशक्त व स्वावलम्बी बनाया जा रहा है। केन्द्र व प्रदेश सरकार सबका साथ-सबका विकास-सबका प्रयास की अवधारणा पर आगे बढ़ रही है। बिना किसी भेदभाव, उंच-नीच की भावना के सबका विकास कर रही है। देश के विकास के लिए सबका सहयोग होना चाहिए तभी विकास सम्भव है। सहभागिता योजना के अन्तर्गत गौ को गोद लेने पर देखरेख हेतु सरकार द्वारा उनको धनराशि उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील किया कि इसमें ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करायें।
विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही ने कहा कि प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेश के सभी 75 जनपदों में कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। आज विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा कार्य करने वाले किसानों, उद्यमियों, महिलाओं का सम्मान किया जा रहा है। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री ने गरीब परिवार जो झोपड़ी में जीवन यापन करने को मजबूर थे.. उनको प्रधानमंत्री आवास व मुख्यमंत्री आवास देकर पक्का घर उपलब्ध कराया जा रहा है। दिव्यांगजनों का कोई देखभाल करने को तैयार नहीं होता है उनको मुख्यमंत्री आवास देकर उनका सम्मान किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने लोगों का जनधन खाता खुलवाया जिसमें बिना बिचौलिये के विभिन्न योजनाओं की धनराशि सीधे उनके खाते में बिना बिचौलिए के सीधे पात्र लाभार्थी को प्राप्त हो रही है। प्रदेश सरकार द्वारा पुलिस विभाग में बडे पैमाने पर भर्ती की गयी जिसमें सबसे अधिक अच्छा प्रदर्शन कर महिलाओं ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यो को सुनिश्चित कराया जा रहा है।
जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान ने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश को नई उचाईयों पर ले जाने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित किया जा रहा है और युवाओं को रोजगार का अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के तहत उद्यमियों को उद्योग स्थापित करने हेतु 05 लाख तक का ब्याज रहित ऋण उपलब्ध कराकर लागों को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। महाकुम्भ प्रयागराज में देश विदेश व प्रदेश के अधिक से अधिक लोग अमृत स्नान के लिए आये उनके लिए सभी व्यवस्था मुहैया कराया गया जो बड़ी चुनौती थी, जिसकी चर्चा देश विदेश में हो रही है।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदेश सरकार व शासन के निर्देश के क्रम में सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जिला प्रशासन द्वारा पात्र लाभार्थियों को उपलब्ध कराया जायेगा। इस कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए जिलाधिकारियों ने। जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर प्रभागीय निदेशक सा0वा0 वन प्रभाग पुष्प् कुमार के0, अपर जिलाधिकारी गौरव कुमार श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 रजत कुमार चौरसिया, पीडी नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी गोपाल प्रसाद कुशवाहा, जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज शुक्ला, उपायुक्त उद्योग उदय प्रकाश व अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी गण एवं लाभार्थियों की उपस्थिति रही।