Sat. Apr 18th, 2026

सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं

गोरखपुर: 27 मई 2025

सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं

सीएम योगी ने समस्याओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

जन समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी- सीएम योगी

कमजोरों को उजाड़ने वाले बख्से नहीं जाएंगे- सीएम योगी

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने लोगों की समस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने सभी को आश्वस्त किया कि हर व्यक्ति को न्याय दिलाया जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में मंगलवार को जनता दर्शन में करीब 250 से लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। सीएम ने इन समस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने जमीन कब्जा करने के मामलों को सुनते हुए कहा कि कमजोरों को उजाड़ने वाले किसी भी सूरत में बख्शे न जाएं। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि हर पीड़ित की समस्या का समाधान करना सरकार की प्राथमिकता है,लिहाजा हर समस्या को संवेदनशीलता से देखा जाए और जरूरी कदम उठाए जाएं। इस दौरान आवास की गुहार लेकर तथा इलाज में सहायता की मांग को लेकर पहुंचे लोगों को उन्होंने मंगलवार को गोरखनाथ मन्दिर में हुए जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं।

मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन में आए फरियादियों को आश्वस्त किया और अधिकारियों से कहा कि आवास से वंचित लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराया जाए एवं जरूरतमंदों के इलाज में धन की बाधा न आने दी जाए। वहीं जनता दर्शन में महिलाओं के साथ आए हुए बच्चों को प्यार-दुलार करते हुए चॉकलेट दिया।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन बच्चों को प्यार-दुलार करते हुए चॉकलेट और उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया।कन्नौज जिले के दिव्यांग पुजारी गोपालदास ने सोमवार को जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *