सिद्धार्थनगर: 28 मई 2025
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आकांक्षात्मक जनपद कार्यक्रम के प्रगति की हुई समीक्षा बैठक
सिद्धार्थनगर: आकांक्षात्मक जनपद के कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 ने सभी इंडीकेटर्स में प्रति लाकर रैकिंग बढ़ाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया कि सरकारी अस्पताल के साथ ही प्राइवेट अस्पताल में डिलीवरी होने की सूचनी भी पोर्टल पर दर्ज कराये। जन्म के समय सभी बच्चों का वजन अवश्य हो। लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत कार्य करे।
जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिया कि राजकीय इन्टर कालेजो में रंगाई पुताई का कार्य कराये तथा शौचालय क्रियाशील होना चाहिए। कृषि की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ सभी को मिले। कैम्प लगाकर लोगो को जागरूक कर अधिक से अधिक लोगो का प्रधानमंत्री फसल बीमा में रजिस्ट्रेशन करये। मिट्टी का परीक्षण कराकर मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण कराये। इसके साथ ही वित्तीय समावेश एवं कौशल विकास की समीक्षा के दौरान पेार्टल पर डाटा फीन नही होने पर जिलाधिकारी ने डी0ओ0 लेटर लिखाने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया कि बच्चों को आई0टी0आई0 में भ्रमण हेतु भेजे जिससे बच्चे जानकारी प्राप्त करे। इसके साथ जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि आकांक्षात्मक जनपद एवं विकास खण्ड के अन्तर्गत सभी कार्यों में प्रगति लाकर पूर्ण कराये।
इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 रजत कुमार चौरसिया, पीडी नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 ए0के0झा, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रकाश सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेष कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी बी0एस0 यादव, खण्ड विकास अधिकारी खेसरहा अमित सिंह व अन्य सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

