Fri. May 1st, 2026

सिद्धार्थनगर में सपा कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन,अखिलेश-राहुल की गिरफ्तारी के विरोध में एक घंटे तक नेशनल हाईवे को किया जाम

सिद्धार्थनगर: 11 अगस्त 2025

सिद्धार्थनगर में सपा कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन,अखिलेश-राहुल की गिरफ्तारी के विरोध में एक घंटे तक नेशनल हाईवे को किया जाम

प्रशासन की सतर्कता से कलेक्ट्रेट परिसर में भारी पुलिस बल तैनात होने के कारण कोई अप्रिय घटना नहीं हुई

एक घंटे पहले सिद्धार्थनगर में सपा कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन

सिद्धार्थनगर: दिल्ली में हुई सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की गिरफ्तारी का विरोध जनपद में भी देखने को मिला। सोमवार दोपहर करीब 1 बजे दिल्ली में हुई गिरफ्तारी की खबर मिलते ही सपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने झंडे, बैनर और अखिलेश यादव की तस्वीरें लेकर नौगढ़ मुख्य मार्ग को जाम कर दिया,प्रदर्शनकारियों ने चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की। एक घंटे तक चले जाम से यातायात पूरी तरह बाधित रहा।

एडिशनल एसपी प्रशांत कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। बातचीत के बाद जाम हटवाया गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर डीएम ऑफिस का रुख किया। वहां भी केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की गई। आत्म गौरव श्रीवास्तव ने सपा कार्यकर्ताओं का ज्ञापन स्वीकार किया।उन्होंने शासन तक मांगें पहुंचाने का आश्वासन दिया। कलेक्ट्रेट परिसर में भारी पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन की सतर्कता से कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *