सिद्धार्थनगर: 19 अगस्त 2025
पं0.माधव प्रसाद त्रिपाठी की पुण्यतिथि पर भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
सिद्धार्थनगर: भारतीय राजनीति मे सादगी, त्याग ,नैतिक मूल्यों मे सर्मपण के संवाहक अविस्मरणीय व्यक्तित्व भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य एवं उत्तर प्रदेश जनसंघ के अध्यक्ष व भारतीय जनता पार्टी के प्रथम प्रदेश अध्यक्ष रहे जनपद सिद्धार्थनगर की माटी के लाल श्रद्धेय पं० माधव प्रसाद त्रिपाठी की पुण्यतिथि के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपा पदाधिकारियों एंव कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पांजलि कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
उक्त अवसर पर जिला उपाध्यक्ष दीपक मौर्य,घनश्याम मिश्रा,जिला महामंत्री विपिन सिंह,जिला मंत्री अजय उपाध्याय, वरिष्ठ नेता गुड्डू त्रिपाठी,श्याम सुंदर मित्तल,नगर महामंत्री अनुराग गगन,सभासद राजाराम,सतीश रस्तोगी,संतराम राजभर,रमेश पाण्डेय आदि लोग उपस्थित रहें।

