यूपी में निवेश करने की इच्छुक रूसी कंपनियां
मॉस्को के प्रतिनिधिमंडल ने नोएडा में औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल नंदी से मुलाकात की
मॉस्को से आए प्रतिनिधिमंडल ने यूपी के प्रतिनिधिमंडल को मॉस्को आने के लिए किया आमंत्रित
लखनऊ:भारत के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बनी औद्योगिक नीतियों के परिणामस्वरूप रूस की कंपनियां अब उत्तर प्रदेश में उद्योग स्थापित करेंगी! यह साझेदारी न केवल निवेश और नवाचार को गति देगी,बल्कि युवाओं के लिए नए रोजगार अवसर सृजित करेगी और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी।
उत्तर प्रदेश और रूस के बीच उद्योग, स्वास्थ्य सेवा और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत बनाने की पहल तेज हुई है। प्रदेश में रूस की कंपनियों को स्थापित करने के लिए रविवार को ग्रेटर नोएडा में मॉस्को से आए प्रतिनिधिमंडल ने औद्योगिक विकास मंत्री से मुलाकात किया! इस दौरान मॉस्को के प्रतिनिधिमंडल ने यूपी के प्रतिनिधिमंडल को मॉस्को आने के लिए आमंत्रित किया। औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी ने प्रदेश में निवेश के लिए इच्छुक मॉस्को सरकार के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया।
रूस की सरकार की तरफ से आए प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि रूस की सरकार भारत के मेक इन इंडिया अभियान से काफी प्रभावित है! रूसी कंपनियों की उत्पादन फैक्ट्रियां यूपी में स्थापित करना चाहती है। रूस की सरकार नोएडा में टेक्नोपोलिस मॉस्को के विशेष आर्थिक क्षेत्र सेज की शाखा स्थापित करना चाहती है। इसके लिए योग्य भारतीय कर्मियों की भर्ती और प्रशिक्षण के लिए केंद्र स्थापित करने की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई। वहीं औद्योगिक विकास मंत्री ने कहा कि इस बातचीत से मॉस्को और यूपी के बीच निवेश और औद्योगिक सहयोग को और मजबूती मिलेगी!जिससे नवाचार, रोजगार और द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग के नए द्वार खुलेंगे।
‘मॉस्को’ की प्रतिनिधि इरीना पिंगोरिना एवं टेक्नोपोलिस मॉस्को के आधिकारिक भारतीय प्रतिनिधि अमरदीप सिंह ने औद्योगिक विकास मंत्री को मास्को सरकार के निवेश और उद्योग नीति विभाग के मंत्री एवं अध्यक्ष अनातोली मिखाइलीविच की ओर से आमंत्रण पत्र सौंपा।

