Sun. Apr 19th, 2026

उपमहानिरीक्षक बस्ती ने नर्सिग एण्ड मेडिकल कालेज की अध्यापिकाओं/छात्राओं से महिला सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया

#सिद्धार्थनगर: दिनांक 30 सितंबर 2025

उपमहानिरीक्षक बस्ती ने नर्सिग एण्ड मेडिकल कालेज की अध्यापिकाओं/छात्राओं से महिला सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया

पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती द्वारा अध्यापिकाओं/छात्राओ को मिशन शक्ति के सेल्फ डिफेन्स आदि के सम्बन्ध में पंपलेट वितरण कर संवाद स्थापित किया

पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती द्वारा थाना बांसी पर स्थापित “मिशन शक्ति केन्द्र” व थाना परिसर आदि का निरीक्षण किया गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया.

#सिद्धार्थनगर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उ0प्र0 शासन द्वारा महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के अन्तर्गत पूरे प्रदेश में व्यापक पैमाने पर जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 30.09.2025 को बांसी पुलिस की ओर से रामविलास इस्टीट्यूट आफ नर्सिग एण्ड मेडिकल सांइसेस सोनखर में श्रीमान् पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र संजीव कुमार व प्रशान्त कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर की अध्यक्षता में एक सशक्त और प्रेरणादायक कार्यक्रम “मिशन शक्ति फेज-05” का आयोजन किया गया।

“मिशन शक्ति फेज-05” कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना, उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत कालेज की अध्यापिकाओं/छात्राओं से डीआईजी बस्ती द्वारा संवाद स्थापित कर उनकी सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमो, हेल्पलाइन नंबरो 1090, 181, 112, 1076 आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर उन्हें मिशन शक्ति फेज-5 का पम्पलेट वितरित किया गया।

प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना तथा एन्टीरोमियो प्रभारी द्वारा छात्राओं को मिशन शक्ति फेज-05 व सेल्फ डिफेंस आदि के सम्बन्ध में जानकारी देकर जागरुक किया गया,इसी क्रम में महोदय द्वारा थाना बांसी पर स्थापित महिला सुरक्षा केन्द्र व थाना परिसर का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद,एएसपी/क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान, क्षेत्राधिकारी बांसी मयंक द्विवेदी,प्रभारी निरीक्षक थाना बांसी,प्रभारी निरीक्षक महिला थाना व एन्टीरोमियों प्रभारी मय टीम सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *