Mon. May 4th, 2026

पूर्व डीएम शिव शरणप्पा जीएन के प्रयासों से हुए जल संरक्षण कार्यों से चित्रकूट को मिला छठां राष्ट्रीय जल पुरस्कार!

पूर्व डीएम शिव शरणप्पा जीएन के प्रयासों से हुए जल संरक्षण कार्यों से चित्रकूट को मिला छठां राष्ट्रीय जल पुरस्कार! जल संरक्षण कार्यों की हो रही है राष्ट्रीय सराहना

वित्तीय वर्ष 2024-25 में संचालित जन भागीदारी अभियान! तालाब गहरीकरण से लेकर जलतारा और वर्षा जल संचयन तक बड़े पैमाने पर कई महत्वपूर्ण पहल रही शामिल!

चित्रकूट के मौजूदा डीएम पुलकित गर्ग को नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने किया सम्मानित! पुरस्कार के साथ एक करोड़ रुपये की धनराशि भी की गई प्रदान

सिद्धार्थनगर। जनपद चित्रकूट ने जल संरक्षण के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए देश का छठां राष्ट्रीय जल पुरस्कार अपने नाम कर लिया। मंगलवार को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित भव्य समारोह में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटील ने चित्रकूट के जिलाधिकारी पुलकित गर्ग को सम्मानित किया। पुरस्कार के साथ एक करोड़ रुपये की धनराशि भी प्रदान की गई। इस सम्मान का आधार रहा वित्तीय वर्ष 2024-25 में तत्कालीन जिलाधिकारी रहे एवं वर्तमान में सिद्धार्थनगर के डीएम शिव शरणप्पा जीएन का नेतृत्व, जिनके मार्गदर्शन में जनपद में 15,000 से अधिक जल संरक्षण व जल संचयन कार्य विभिन्न विभागों के माध्यम से कराए गए,इनमें तालाबों का गहरीकरण, सोकपिट निर्माण, बंधी निर्माण, समतलीकरण, वन क्षेत्रों में ट्रेंच, जलतारा निर्माण, वर्षा जल संचयन संरचनाएँ जैसी कई महत्वपूर्ण पहलें शामिल रहीं।

सिद्धार्थनगर के जिलाधिकारी शिव शरणप्पा जीएन ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि चित्रकूट में मेरे सेवाकाल के दौरान जो कार्य किए गए, उन पर जनपद को राष्ट्रीय स्तर पर मिला सम्मान गर्व का विषय है। जनभागीदारी अभियान 1.0 के अंतर्गत किए गए इन व्यापक कार्यों ने न केवल चित्रकूट के जल स्तर में सकारात्मक परिवर्तन लाया है, बल्कि इसे राष्ट्रीय मंच पर भी विशिष्ट पहचान दिलाई है। मुझे उम्मीद है कि मौजूदा जिलाधिकारी इस अभियान को और बेहतर ढंग से आगे बढ़ाते रहेंगे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *