सिद्धार्थनगर: 22 नवंबर 2025
मतदाता पुनरीक्षण अभियान (SIR) को लेकर क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय की अध्यक्षता में हुई बैठक
मतदाता पुनरीक्षण अभियान को अपने लोकसभा क्षेत्र के सभी गांव में संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सफल बनाएंगे-सांसद जगदंबिकापाल
हर विधानसभा क्षेत्र में मतदाता को कोई परेशानी न हो इसके लिए हमारे कार्यकर्ता ऑनलाइन फॉर्म भी गांव गांव जाकर भरवाने का कार्य करेंगे-सांसद जगदंबिकापाल
मतदाता पुनरीक्षण अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक,अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना- सहजानंद राय
सिद्धार्थनगर: आज जिला रेस्ट हाउस में मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया,बैठक में महेश शुक्ला उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश गौसेवा आयोग एवं डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल रहे। इस बैठक की अध्यक्षता कर रहे क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक,अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना है। उन्होंने कहा कि इसके लिए हमारे संगठन के सभी पदाधिकारी मुख्य रूप से अपने-अपने बूथों पर मतदाताओं को फॉर्म भरवाने में सहायता करेंगे जिससे सही निर्धारित तिथि पर बीएलओ के पास सभी फार्म जमा हो जाए।
सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण अभियान को प्रमुख रूप से अपने लोकसभा क्षेत्र के सभी गांव में अपने संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर इसको सफल बनाएंगे तथा हमारे हर विधानसभा क्षेत्र में मतदाता को कोई परेशानी न हो इसके लिए हमारे कार्यकर्ता ऑनलाइन फॉर्म भी गांव गांव जाकर भरवाने का कार्य करेंगे उन्होंने कहा कि भारत का कोई भी नागरिक वह किसी भी जाति और संप्रदाय का हो वह भारत का निवासी हो वह इस फॉर्म को भरकर जमा कर सकता है यह मतदाता सूची के पारदर्शिता तथा स्वच्छता के लिए बहुत ही अनिवार्य है।
उक्त बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव,पूर्व जिला महामंत्री हेमंत जायसवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष लालजी त्रिपाठी उर्फ लाल बाबा, पूर्व जिला अध्यक्ष बृज बिहारी मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष नरेंद्र मणि, जिला उपाध्यक्ष दीपक मौर्य ,तेजू विश्वकर्मा, घनश्याम मिश्रा जिला मंत्री फतेबहादुर सिंह, अजय उपाध्याय, रमेश मणि सहित मंडल अध्यक्ष गण एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही

