सिद्धार्थनगर: 09 दिसंबर 2025
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिले के प्रशासनिक एवं बैंक के अधिकारीगण के साथ प्री-ट्रायल बैठक का आयोजन किया गया
जनपद न्यायाधीश तृतीय ने अधिकारीगण को अधिक से अधिक मामलों को चिन्हित कर निस्तारित किये जाने हेतु किया निर्देशित
सिद्धार्थनगर: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ, के निर्देशानुसार आज दिनांक 08-12-2025 को जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अजय कुमार श्रीवास्तव-तृतीय की अध्यक्षता में दिनांक 13-12-2025 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की भव्य सफलता सुनिश्चित किये जाने हेतु समस्त सम्मानित न्यायिक अधिकारीगण के साथ प्री-ट्रायल बैठक का आयोजन 01:30 बजे से किया गया। उक्त के अतिरिक्त आज दिनांक 08-12-2025 को अपराहृन 04:30 बजे से जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अजय कुमार श्रीवास्तव-तृतीय की अध्यक्षता में जिले के प्रशासनिक अधिकारीगण एवं बैंक के अधिकारीगण के साथ भी प्री-ट्रायल बैठक का आयोजन किया गया।
उक्त बैठक में बीरेन्द्र कुमार अपर जनपद न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट)/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत, मनोज कुमार तिवारी विशेष न्यायाधीश एस०सी०/एस०टी० एक्ट,न्यायधीश पंकज सिविल जज सी०डि०,अरूण कुमार-चतुर्थ अपर सिविल जज सी०डि०,शैलेन्द्र नाथ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिरकण, वकील सिविल जज सी०डि०/एफ०टी०सी०,धम्म कुमार सिद्वार्थ सिविल जज जू०डि०,शिवेन्द्र शर्मा अपर सिविल जज जू०डि० कक्ष संख्या-द्वितीय, श्रेय कुमार वर्मा सिविल जज जू०डि०/एफ०टी०सी०-प्रथम एवं श्रीमती ऋचा चौधरी सिविल जज जू०डि०/एफ०टी०सी०-द्वितीय उपस्थित रहे तथा वीडियों कान्फ्रेसिंग के माध्यम से सत्यप्रकाश आर्या अपर जनपद न्यायाधीश बाहृय न्यायालय बांसी, श्रीमती सौम्या द्विवेदी न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय इटवा,उद्ययन कुमार गौतम सिविल जज जू०डि०/जे०एम० डुमरियागंज तथा श्रीमती अभिलाषा सिविल जज जू०डि० /जे०एम० बांसी तथा बीरेन्द्र कुमार अपर जनपद न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट)/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत, शैलेन्द्र नाथ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिरकण, अनिल कुमार शुक्ल विधिक अधिकारी श्रीराम फाइनेंस, श्रीमती वीना तिवारी उप प्रभागीय वनाधिकारी, ज्ञानप्रकाश अधिशाषी अभियंता विद्युत,शोक कुमार उपप्रबन्धक भारतीय स्टेट बैंक, वेद प्रकाश इंडियन बैंक नौगढ,गौरीदत्त तिवारी श्रम विभाग,राजमणि गुप्ता उपमण्डल अभियंता बी०एस०एन०एल०,अमन त्रिपाठी यू०पी०नेडा,ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह ए०आई०जी० स्टाम्प,माेहम्मद मुमताज यू०पी० ग्रामीण बैंक,देवेन्द्र प्रताप सिंह जिला पूर्ति अधिकारी, डाॅ शेषभान गुप्ता डी०एल०ओ०,वीर अभिमन्यु कुमार जिला आबकारी अधिकारी,राजेश कुमार जिला पंचायत राज अधिकारी,दिलीप कुमार वरिष्ठ निरीक्षक बाट तथा माप, नीरज कुमार पाण्डेय शाखा प्रबन्धक श्रीराम फाइनेंस, अजय कुमार सिंह अधिशासी अधिकारी, अरूण कुमार शाखा प्रबन्धक यूनियन बैंक आफ इंडिया,अमित पाण्डेय आर०टी०ओ० आफिस, सुरेन्द्र कुमार आर०आरoआई० आर०टी०ओ० आफिस, अतुल कुमार पंजाब नेशनल बैंक, चन्द्रजीत यादव ए०डी०सी०आर० को-आपरेटिव, प्रशान्त कुमार अपर पुलिस अधीक्षक उपस्थित रहे।
बैठक की शुरुआत करते हुए जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अजय कुमार श्रीवास्तव-तृतीय द्वारा प्रत्येक न्यायिक अधिकारी को निर्देशित किया गया कि वे अपने न्यायालय में अधिक से अधिक लंबित व विचारणीय मामलों की सूची तैयार करें और उनमें से प्रकरणों का चयन करें उन्हें निस्तारित कराने पर जोर दें। विशेष रूप से चेक बाउंस, पारिवारिक विवाद, एम०वी० एक्ट, बैंक ऋण वसूली, विद्युत बिल विवाद, श्रम संबंधी मामले, एवं अन्य सिविल प्रकृति के प्रकरणों को प्राथमिकता देने की बात कही गई। साथ ही साथ बैठक में उपस्थित जिले के प्रशासनिक अधिकारीगण एवं बैंक के अधिकारीगण के साथ विचार विमर्श किया गया तथा अधिक से अधिक मामलों को लोक अदालत में चिन्हित कर निस्तारित किये जाने हेतु दिशा निर्देश दिया गया तथा दिनांक 13-12-2025 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने की अपील की गयी,उक्त आशय की जानकारी शैलेन्द्र नाथ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने दी है।

