जनपद सिद्धार्थनगर/दिनांक 09-12-2025
ऑपरेशन कवच के तहत SSB कैंप ककरहवा पर इंडो नेपाल के अधिकारियों के साथ गोष्ठी की गई
इंडो नेपाल बॉर्डर ककरहवा के SSB कैंप ककरहवा पर ऑपरेशन कवच के तहत थाना मोहाना पुलिस, SSB ककरहवा, सीमा शुल्क इकाई ककरहवा,नेपाल पुलिस ,APF नेपाल के साथ गोष्ठी की गई
सिद्धार्थनगर: डॉ0 अभिषेक महाजन, पुलिस अधीक्षक के आदेश के अनुक्रम में प्रशांत कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में व विश्वजीत सौरयान क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में इंडो नेपाल बॉर्डर ककरहवा के SSB कैंप ककरहवा पर ऑपरेशन कवच के तहत आज दिनांक 09.12.2025 को SSB कैंप ककरहवा पर उज्जवल दत्ता कमाडेंट 43 वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल सिद्धार्थनगर, थानाध्यक्ष मोहाना जितेन्द्र सिंह, चौकी इंचार्ज ककरहवा SI विरेंद्र यादव ,आशीष राघव AC SSB ककरहवा, संजीव निरीक्षक सीमा शुल्क ककरहवा व नेपाल पुलिस (कालिदह प्रहरी) वरिष्ठ नायब निरीक्षक रत्न बहादुर थापा व APF स.प्र.नि.(नेपाल ) राज बहादुर छेत्री के साथ इंडो नेपाल बॉर्डर पर रोकथाम तस्करी, सुरक्षा व नेपाल में होने वाले आगामी चुनाव के संबंध में बैठक कर वार्ता की गई ।

