सिद्धार्थनगर 10 दिसम्बर 2025
आईजीआरएस की नवंबर माह की जारी रैंकिंग में जनपद को प्रदेश में प्राप्त हुआ 14वीं रैंक
तहसील इटवा, शोहरतगढ़ एवं डुमरियागंज को आईजीआरएस की नवम्बर माह 2025 में जारी रैकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी लोग टीम भावना से मिलकर कार्य करें! जिससे जनपद को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हो
सिद्धार्थनगर: त्वरित शिकायत निस्तारण प्रणाली IGRS (आईजीआरएस) की नवम्बर माह 2025 की जारी रैकिंग में जनपद सिद्धार्थनगर को प्रदेश में 14 वीं रैंक प्राप्त हुआ है। जो कि अक्टूबर माह 2025 में 27वीं रैंक था। इसके अलावा तहसील इटवा, शोहरतगढ़ एवं डुमरियागंज को आईजीआरएस की माह नवम्बर 2025 में जारी रैकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है,जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि सभी लोग मिलकर टीम भावना से कार्य करें जिससे जनपद सिद्धार्थनगर को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हो सके।

