सिद्धार्थनगर: दिनाँक 03 जनवरी 2026
थाना कठेला समयमाता साइबर पुलिस टीम ने फ्रॉड की सम्पूर्ण धनराशि को आवेदक के खाते में कराया वापस
थाना कठेला समयमाता साइबर पुलिस टीम ने साइबर फ्राड की सम्पूर्ण धनराशि ₹2000/- जो साइबर फ्रॉड के जरिए खाते से डेबिट हो गया था, वापस करायी गयी,आवेदक द्वारा साइबर पुलिस टीम को आभार व्यक्त किया
सिद्धार्थनगर: पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण, के आदेश के क्रम में डॉ0 अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में साइबर अपराध के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक व मयंक द्विवेदी क्षेत्राधिकारी शोहतगढ़ के कुशल पर्यवेक्षण में तथा अभय सिंह थानाध्यक्ष थाना कठेला समयमाता के नेतृत्व में आज दिनांक 03.01.2026 को ग्राम मदरहवा अंतर्गत थाना कठेला समय माता जनपद सिद्धार्थनगर की आवेदक श्री बरकत अली पुत्र रहीश निवासी ग्राम मदरहवा का ₹2,000/ -रुपया साइबर फ्रॉड के जरिए खाते से डेबिट हो गया था थाना कठेला समय माता की साइबर टीम द्वारा श्री बरकत अली उपरोक्त के साइबर फ्राड की सम्पूर्ण धनराशि वापस करायी गयी । आवेदक द्वारा साइबर पुलिस टीम को आभार व्यक्त किया गया ।
थाना कठेला समयमाता साइबर पुलिस टीम- उप-निरीक्षक धर्मेंद्र प्रजापति थाना कठेला समयमाता,महिला का० ज्योति पांडेय थाना कठेला समयमाता जनपद सिद्धार्थनगर।

