Tue. May 26th, 2026

सेवा गुणवत्ता विषय पर दूरसंचार उपभोक्ता द्वारा किया गया जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन

लखनऊ: दिनांक 04 जनवरी 2026

सेवा गुणवत्ता विषय पर दूरसंचार उपभोक्ता द्वारा किया गया जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन

लखनऊ: आज दिनांक 3 जनवरी 2026,शनिवार को टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) के अनुमोदन व निर्देशानुसार कंज्यूमर गिल्ड, लखनऊ द्वारा सेवा की गुणवत्ता विषय पर उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन प्राथमिक विद्यालय प्रांगण, ग्राम पंचायत बसंतपुर, विकास खण्ड – माल, जिला लखनऊ,मे सम्पन्न हुआ। कंज्यूमर गिल्ड के अध्यक्ष अभिषेक श्रीवास्तव ने भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) के सेवा गुणवत्ता मानक, प्रदर्शन निगरानी रिपोर्ट, फील्ड मापन-ड्राइव टेस्ट, उपभोक्ता शिकायत निवारण, अवांछित वाणिज्यिक संचार (यूसीसी) पर नियंत्रण, स्पैम कॉल और संदेशों को रोकने के लिए, परामर्श पत्र, नेटवर्क कवरेज मैप, विभिन्न ट्राई एप्लीकेशन इत्यादि पर विस्तार से बताया।

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) द्वारा प्रसारण उपभोक्ताओं के लिये किए गये प्रावधानों जैसे टैरिफ को पारदर्शी बनाना (जैसे चैनल कीमतें दिखाना), गुणवत्ता मानक लागू करना और शिकायतों के निवारण पर भी जानकारियां दी गई। कार्यक्रम में एयरटेल के प्रतिनिधि के रूप में कार्तिक कुमार, टेरिटरी सेल्स मैनेजर ने भी विचार रखे तथा एयरटेल द्वारा क्षेत्र में सेवा की गुणवत्ता के लिए किए जा रहे कार्यो की जानकारियां दी। कार्यक्रम मेँ अमित कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता व क्षेत्रीय संयोजक कंज्यूमर गिल्ड द्वारा उपभोक्ता शिकायत का समाधान, साइबर सुरक्षा खतरों और ट्राई द्वारा उपभोक्ता हित में बनाये गए कई अन्य दिशा निर्देशों, नियम, विनियमों की जानकारियां दी गई। कार्यक्रम में संदीप सिंह अधिवक्ता द्वारा कार्यक्रम का संचालन व संयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या मेँ ग्रामीण दूरसंचार उपभोक्तागण, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, शिक्षको, किसानों ने प्रतिभाग किया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *