सिद्धार्थनगर: 23 मार्च 2026
जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय डुमरियागंज का किया औचक निरीक्षण
डुमरियागंज,सिद्धार्थनगर: जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय डुमरियागंज का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान शिक्षिका अर्चना यादव, सीमा वर्मा, शकुन्तला यादव व मुख्य रसोईया गीता यादव अनुपस्थित पायी गयी तथा वार्डेन आशा गुप्ता भी अनुपस्थित पायी गयी। अवगत कराया गया कि वार्डेन ट्रेनिंग में गई हैं जिलाधिकारी द्वारा कोई स्वीकृत आदेश न होने पर वार्डेन व अनुपस्थित शिक्षिकाओं का स्पष्टीकरण प्राप्त करने के साथ एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया। इसके पश्चात कक्षा-6, कक्षा-7, कक्षा-8 के बालिकाओं से पढ़ाई के बारे में जानकारी प्राप्त किया तथा हिन्दी की किताब पढ़वाया गया।
जिलाधिकारी द्वारा किचन, पेयजल व्यवस्था व सीसीटीवी को देखा गया। विद्यालय में कुल 100 बालिकाओं का नामांकन है जिसमें 72 बालिकायें उपस्थित थी,जिलाधिकारी ने शतप्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराने के साथ सभी शिक्षकों को समय से विद्यालय में उपस्थित रहकर शिक्षण कार्य करने का निर्देश दिया। बालिकाओं को मेन्यू के अनुसार भोजन उपलब्ध कराने तथा साफ-सफाई व्यवस्था ठीक रखने का निर्देश दिया।

