Fri. Apr 17th, 2026

थाना खेसरहा पुलिस ने बुजुर्ग व्यक्ति की निर्मम हत्या की घटना का 24 घण्टे के अन्दर किया सफल अनावरण

सिद्धार्थनगर: दिनांक 13 अप्रैल 2026

थाना खेसरहा पुलिस ने बुजुर्ग व्यक्ति की निर्मम हत्या की घटना का 24 घण्टे के अन्दर किया सफल अनावरण

थाना खेसरहा पुलिस ने थानाक्षेत्र के ग्राम मदुआपुर में बुजुर्ग व्यक्ति की निर्मम हत्या की घटना का 24 घण्टे के अन्दर सफल अनावरण करते हुए घटना में संलिप्त 03 अभियुक्तगण व 02 बाल अपचारी को गिरफ्तार/अभिरक्षा में लिया गया तथा घटना मे प्रयुक्त आला क़त्ल बरामद किया

थाना खेसरहा पर दिनांक 12.04.2026 की रात्रि में सूचना प्राप्त हुई कि थानाक्षेत्र के ग्राम मदुआपुर में बुजुर्ग व्यक्ति आत्माराम वर्मा पुत्र शिवपूजन ग्रा0 मदुआपुर थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर को विपक्षीगण द्वारा गम्भीर रुप से मारकर घायल कर दिया गया जिसकी सीएचसी खेसरहा में उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी थी। इस सूचना पर उच्चाधिकारीगणों द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। वादी श्री शशिकपूर वर्मा पुत्र आत्माराम वर्मा निवासी ग्राम मधुवापुर थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर के लिखित तहरीरी सूचना पर तत्काल थाना खेसरहा पर 47/2026 धारा 103(1),115(2),352,191 (2),191(3),190 BNS पंजीकृत किया गया।

सिद्धार्थनगर: डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा घटना के नामजद अभियुक्तगण के गिरफ्तारी हेतु प्रशान्त कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन व शुबेन्दु सिंह क्षेत्राधिकारी बांसी के कुशल पर्यवेक्षण में अनूप कुमार मिश्र थानाध्यक्ष खेसरहा व थाना खेसरहा टीम द्वारा उच्चकोटि की पतारसी, सुरागरसी करते हुये वैज्ञानिक/इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों का संकलन करते हुए 02 बाल अपचारी व अभियुक्तगण: बालगोविन्द पुत्र स्व. रामेश्वर,जयप्रकाश पुत्र गण स्व. रामेश्वर,संगीता पत्नी बालगोबिन्द निवासीगण ग्राम मदुआपुर थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर को 24 घण्टे के अन्दर पनघटिया बंधा वहद ग्राम कैथवलिया पास से गिरफ्तार/अभिरक्षा में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए घटना में प्रयुक्त आला कत्ल( एक अदद बांस की लाठी व एक अदद लोहे का पाइप खूनालूद) बरामद किया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरण- वादी मुकदमा शशिकपूर वर्मा पुत्र आत्माराम वर्मा निवासी ग्राम मदुआपुर थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर के पिता आत्माराम वर्मा को विपक्षीगण द्वारा जान से मारने की नियत से लोहे की राड से बुरी तरह मारना पीटना तथा बीच बचाव करने में वादी की माँ मुन्नी देवी तथा वादी को गाली गुप्ता देते हुए मारने पीटने व अपने पिता आत्माराम को सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र खेसरहा में दवा इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी थी।

अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम -अनुप कुमार मिश्रा, हे0का0 राहुल सिंह, अरविन्द कुमार,शैलेश कुमार,आरक्षी सुकेश कुमार शाह, चन्दन सिंह,महिला आरक्षी रम्भा यादव,जनपद सि0नगर।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *