Sun. Apr 26th, 2026

जिलाधिकारी ने कटाव निरोधक कार्य का किया निरीक्षण: लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की दी चेतावनी

जिलाधिकारी ने कटाव निरोधक कार्य का किया निरीक्षण: लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की दी चेतावनी

बूढ़ी राप्ती नदी के तट पर स्थित महरथा व बैजनथा गांव में चल रहे कार्य की प्रगति, गुणवत्ता एवं सुरक्षा मानकों का लिया बारीकी से जायजा

सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने बूढ़ी राप्ती नदी के तट पर स्थित ग्राम महरथा और बैजनथा में कराए जा रहे कटाव निरोधक कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों का बारीकी से जायजा लिया। लापरवाही की स्थिति में उन्होंने कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
निरीक्षण के दौरान उन्हेंने मौके पर मौजूद अभियंताओं एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों से कार्य की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली तथा उपयोग में लाई जा रही सामग्री की गुणवत्ता की जांच की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कटाव निरोधक कार्य पूरी पारदर्शिता और निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाए।

डीएम ने कहा कि बरसात के मौसम में नदी का जलस्तर बढ़ने से कटाव की समस्या गंभीर रूप ले सकती है, ऐसे में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।उन्होंने विशेष रूप से उन स्थानों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए, जहां कटाव की आशंका अधिक है। साथ ही कार्य की नियमित मॉनिटरिंग करने और समय-समय पर प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने को भी कहा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *