Tue. Apr 28th, 2026

होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दृष्टिगत डीएम-एसपी ने परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण

होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दृष्टिगत डीएम-एसपी ने परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण

नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण परीक्षा कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता-जिलाधिकारी

सिद्धार्थनगर। होमगार्ड भर्ती परीक्षा के निष्पक्ष, नकल विहीन एवं शांतिपूर्ण आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन द्वारा जय किसान इंटर कॉलेज, सकतपुर सनई परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग,बैठने की व्यवस्था, सीसीटीवी कक्ष समेत परीक्षा से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापक को निर्देशित किया कि परीक्षा पूर्ण पारदर्शिता और शुचिता के साथ संपन्न कराई जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता मिलने पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस बल को सतर्कता बरतने के निर्देश देते हुए कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि नकलविहीन और शांतिपूर्ण परीक्षा कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन द्वारा सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों की सक्रियता से परीक्षा केंद्र पर अनुशासन और व्यवस्था दोनों चुस्त-दुरुस्त नजर आईं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *