Tue. Apr 28th, 2026

डीएम के निर्देश पर जोगिया ब्लॉक के सेक्रेटरी को तत्काल प्रभाव से किया गया निलंबित: बीडीओ नौगढ़ को सौंपी गई जांच

डीएम के निर्देश पर जोगिया ब्लॉक के सेक्रेटरी को तत्काल प्रभाव से किया गया निलंबित: बीडीओ नौगढ़ को सौंपी गई जांच

सिद्धार्थनगर: जिला विकास अधिकारी राजमणि वर्मा ने जागिया ब्लॉक के ग्राम पंचायत हरैया में तैनात ग्राम विकास अधिकारी सुभाष चंद्र को गंभीर अनियमितताओं के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।यह कार्रवाई 18 फरवरी को प्राप्त शिकायत की जांच में सहयोग न करने और संदिग्ध भूमिका सामने आने के बाद की गई है।जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन के निर्देश पर जोगिया ब्लॉक के हरैया ग्राम पंचायत का मामला अनियमितताओं के आरोप में हुई कार्रवाई। बीडीओ नौगढ़ को सौंपी गई जांच डीडीओ ने संबंधित मामले की जांच के लिए नियुक्त अधिकारी जिला उद्यान अधिकारी को जरूरी अभिलेख उपलब्ध न कराने के कारण सुभाष चंद्र की भूमिका संदिग्ध पाई गई।इसके आधार पर उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली 1999 के तहत उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रारंभ करते हुए निलंबन की कार्रवाई की गई।

निलंबन अवधि के दौरान सुभाष चन्द्र को नियमानुसार जीवन निर्वाह हेतु भत्ता दिया जाएगा। जिसमें मूल वेतन का एक हिस्सा देय होगा। हालांकि, अन्य भत्ते तभी स्वीकृत होंगे जब वे यह प्रमाणित करेंगे कि वे किसी अन्य सेवा या व्यवसाय में संलग्न नहीं हैं। जांच प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए बीडीओ नौगढ़ को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।इस निलंबन अवधि के दौरान सेक्रेटरी सुभाष को जोगिया ब्लॉक से संबद्ध किया गया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *