Wed. May 6th, 2026

“कपिलवस्तु का संकल्प—हर गांव तक पक्की सड़क”-विधायक श्यामधनी रही

“कपिलवस्तु का संकल्प—हर गांव तक पक्की सड़क”-विधायक श्यामधनी रही

विधायक ने ककरही टंडियां से तालभिलौना होते हुए खजूरडांड संपर्क मार्ग के नव-निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन पूजन व शिलान्यास

सिद्धार्थनगर: “कपिलवस्तु विधायक का संकल्प—हर गांव तक पक्की सड़क” के लक्ष्य को आगे बढ़ाते हुए विधायक श्यामधनी राही ने आज विधानसभा क्षेत्र कपिलवस्तु अंतर्गत ककरही टंडियां से तालभिलौना होते हुए खजूरडांड संपर्क मार्ग के नव निर्माण कार्य का विधिवत पूजन-अर्चन कर शिलान्यास किया। इस परियोजना की कुल लागत ₹02 करोड़ 05 लाख 86 हजार निर्धारित की गई है।

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि यह सड़क निर्माण कार्य क्षेत्र के विकास को नई गति प्रदान करेगा तथा स्थानीय नागरिकों के आवागमन को सुगम और सुरक्षित बनाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर सड़क सुविधा से जोड़ना है, जिससे विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।
उक्त कार्यक्रम में लोकनिर्माण विभाग के अवर अभियंता अनुराग यादव, विश्वास कुमार सहित सरबजीत पासवान, कमलेश लोधी, गोपाल लोधी, सुखराम लोधी, रामकेश लोधी, अम्बर सिंह, मंगल प्रसाद, राहुल सिंह, मनोज लोधी, टाइगर सिंह एवं क्षेत्र के अन्य सम्मानित नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *