Tue. May 12th, 2026

थाना शिवनगर डिड़ई पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा

थाना शिवनगर डिड़ई पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा

सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे वारंटी गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना शिवनगर डिड़ई पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी बांसी सुबेन्दु सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष बृजेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई की गई। इस दौरान धारा 77 अनुसूचित-5 प्रपत्र-2 आदेशित कार्यालय उपजिला मजिस्ट्रेट बांसी से संबंधित वारंटी अजीत कुमार पुत्र कृष्ण गोपाल मिश्रा निवासी गौरागढ़ थाना शिवनगर डिड़ई को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक उदय सिंह एवं कांस्टेबल अजय यादव शामिल रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *