Wed. Jun 10th, 2026

ईंधन की समस्याओं को लेकर जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय का किया घेराव -अखंड प्रताप सिंह

सिविल बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने ईंधन की समस्याओं के लेकर जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया-अखंड प्रताप सिंह

News17 india संवाददाता मनोज कुमार की रिपोर्ट।

जनपद के अधिवक्ताओं ने अखण्ड प्रताप सिंह के नेतृत्व
में अपनी समस्याओं को लेकर सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मंगलवार को जिला पूर्ति विभाग का घेराव कर प्रदर्शन किया। इस दौरान जिले में व्याप्त पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत पर लगाम लगाने व अधिवक्ताओं को बार प्रांगण में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने तथा पेट्रोल पंपों पर बिना लाइन के पेट्रोल दिलाए जाने की व्यवस्था करने की मांग किया है।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अखण्ड प्रताप सिंह ने कहा कि पूरे जिले में पूर्ति विभाग के जिम्मेदारों के संरक्षण में गैस ऐजन्सी व पेट्रोल पंपों की मनमानी से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जबकि अन्य जनपदों में इतनी दिक्कतें नहीं हैं।

प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं ने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर दुकानों पर इस्तेमाल हो रहे हैं, जिसके कारण आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सवाल किया कि यदि बुकिंग सिस्टम ग्रामीण 45 दिन व शहरी 25 दिन का नियम है तो दुकानदारों को इतनी संख्या में सिलेंडर रोज कैसे मिल जा रहा है। उन्होंने कार्यालय में उपस्थित इंस्पेक्टर से बताया कि वह स्वयं बंधू आयल के पेट्रोल पंप पर गये तो देखा कि आटो में सीएनजी भरा जा रहा है पूछने कि बड़ी गाड़ियों में मिलेगा?? तो कर्मचारी ने बताया कि प्रेसर नहीं है और आटो में फ्यूल देता रहा।

इस दौरान उन्होंने व एसोसिएशन के महामंत्री कृपा शंकर त्रिपाठी द्वारा अधिवक्ताओं को बार प्रांगण में ही सिलेंडर उपलब्ध कराने तथा पेट्रोल पंपों पर बिना लाइन लगाए पेट्रोल देने की मांग किया तथा बंधू आयल के विरुद्ध कृत कार्यवाही से अवगत कराने की मांग किया।

जिला पूर्ति अधिकारी के कार्यालय के घेराव में अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह,महामंत्री कृपा शंकर त्रिपाठी, कार्यकारिणी मेंबर अनिल विश्वकर्मा, विकास शुक्ला, प्रमोद कुमार सिंह, प्रशासनिक मंत्री मनीष यादव, राकेश कुमार सिंह, रामकुमार यादव, उमेश प्रताप सिंह, रियाज अहमद, मिथिलेश मिश्रा, संतोष मिश्रा, श्री कृष्णा मिश्रा, आदि बड़ी संख्या में उग्र अधिवक्ता गण थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *