प्रदेश अध्यक्ष प्रधान संगठन के0के0 पांडे ने मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव उ0प्र0 शासन लखनऊ को लिखा पत्र
लखनऊ। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडे ने मुख्य मंत्री एवं मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि ग्राम पंचायतों का या तो चुनाव करवाया जाए या तो वर्तमान प्रधानों को ही जब तक चुनाव नहीं होता है तब तक के लिए प्रशासक बनाया जाए। आपके द्वारा कृपापूर्ण निर्णय को सीधे पत्र द्वारा ग्राम प्रधान संगठन को भी अवगत कराया जाए।
प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडे ने कहा कि हम और हमारी ग्राम पंचायतों की पूरे प्रदेश की टीम ने लोक सभा,विधान सभा तथा विधान परिषद के चुनावों में सदैव आपके नेतृत्व में आपके प्रत्याशियों को जिताने में महत्व-पूर्ण भूमिका निभायी है।उन्होंने कहा कि वर्तमान ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने हेतु पिछले कई महीनों से आपसे पत्र द्वारा विनम्रता पूर्वक अनुरोध कर रहा हूँ,शासन को तमाम निवेदन पत्र भी भेजे है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कृपया 20 अप्रैल एवं 22 अप्रैल को लखनऊ में आयोजित समीक्षा बैठक के माध्यम से तथा मीडिया के माध्यम से विनम्र निवेदन किया है। तमाम माध्यमों से मेरे निवेदन पर पूरे प्रदेश के सम्मानित प्रधानों द्वारा आपकी सेवा में ज्ञापन भी दिये गये है। अतः आप से सादर अनुरोध है, कि संगठन द्वारा उपरोक्त विषयक हेतु प्रेषित तमाम पत्रों को आपके द्वारा संज्ञान में लेते हुये अपने कृपा-पूर्ण निर्णय से लिखित रूप में पत्र द्वारा संगठन को अवगत कराने की कृपा करे। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन सदैव आपके साथ है,और आने वाले विधानसभा चुनाव में भी आपके साथ कंधा से कंधा मिलाकर शासन प्रशासन के साथ मिलकर सहयोग करेगा।
उपरोक्त आशय की जानकारी कौशल किशोर पान्डेय,प्रधान संगठन प्रदेश अध्यक्ष,उ0प्र0 ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।
मोबाइल नंबर+91 8126397610

