Mon. May 25th, 2026

सांसद पाल ने जगदीशपुर खुर्द में आयोजित “शक्ति केंद्र” बैठक में कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

सांसद पाल ने जगदीशपुर खुर्द में आयोजित “शक्ति केंद्र” बैठक में कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर। कपिलवस्तु विधानसभा अंतर्गत जगदीशपुर खुर्द स्थित बूथ संख्या 330 एवं 331 पर आयोजित शक्ति केंद्र बैठक में डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल प्रवासी के रूप में शामिल हुए। बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तिकरण एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसका मजबूत बूथ संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क कर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के परिश्रम एवं जनता के विश्वास के बल पर लगातार विकास एवं सुशासन की दिशा में आगे बढ़ रही है।

सांसद जगदंबिका पाल ने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक सक्रिय करने, बूथ स्तर तक संवाद मजबूत करने तथा आगामी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है और संगठन की सफलता कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर निर्भर करती है। इस बैठक में सांसद प्रतिनिधि रिंकू पाल, पूर्व जिला अध्यक्ष लालजी त्रिपाठी “लाल बाबा”, नगर अध्यक्ष सतीश रस्तोगी, शक्ति केंद्र संयोजक रामचंद्र अग्रहरी, अमरनाथ त्रिपाठी, सुनील कुमार, पंकज श्रीवास्तव, मनोज लोधी, ऋषभ त्रिपाठी, कंचन सिंह, जाहिर सिद्दीकी, चंद्रभान रस्तोगी, अजय रस्तोगी, राजेश लोधी, राम मोहन लोधी, आशीष अग्रहरी, रामेश्वर गुप्ता, उदय शंकर त्रिपाठी, उमाशंकर त्रिपाठी, राजेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्ष एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक का समापन संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ हुआ।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *