Wed. May 27th, 2026

सीएम योगी ने पावन पर्व गंगा दशहरा के अवसर पर पुण्य त्रिवेणी तीर्थराज प्रयाग में पूजा अर्चना की

सीएम योगी ने पावन पर्व गंगा दशहरा के अवसर पर पुण्य त्रिवेणी तीर्थराज प्रयाग में पूजा अर्चना की

सीएम ने ₹400 करोड़ लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं एवं नगर निगम,प्रयागराज के नव-निर्मित सदन हॉल का लोकार्पण हेतु कार्यक्रम में सम्मिलित हुए

मुख्यमंत्री योगी ने आज पावन पर्व गंगा दशहरा के अवसर पर आज माँ गंगा, माँ यमुना और माँ सरस्वती की पुण्य त्रिवेणी तीर्थराज प्रयाग में ₹400 करोड़ लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं एवं नगर निगम, प्रयागराज के नव-निर्मित सदन हॉल के लोकार्पण हेतु आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार प्रयागराज के समग्र विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने हेतु पूरी प्रतिबद्धता और मजबूती के साथ कार्य कर रही है।

इस अवसर पर नगर निगम, प्रयागराज के ‘3 साल बेमिसाल’ पुस्तक का विमोचन, प्रयागराज मेला प्राधिकरण की नई वेबसाइट का उद्घाटन कर सफाई कर्मियों को किट भी प्रदान की। सीएम ने जनपद वासियों को प्राप्त विभिन्न सौगातों हेतु हार्दिक बधाई दी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *