Mon. Jun 15th, 2026

मुख्यमंत्री योगी का विपक्षी दलों पर प्रहार! सपा-कांग्रेस व्यवस्था के लिए बोझ बन चुकीं हैं,इन्हें ढोइये मत, उतार फेंकिए

मुख्यमंत्री योगी का विपक्षी दलों पर प्रहार! सपा-कांग्रेस व्यवस्था के लिए बोझ बन चुकीं हैं,इन्हें ढोइये मत, उतार फेंकिए

सीएम योगी आदित्यनाथ ने आजमगढ़ में आयोजित सभा में कहा कि सपा और कांग्रेस व्यवस्था के लिए बोझ बन चुकी हैं। इन्हें ढोइये मत, उतार फेंकिए। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वर्तमान को बेहतर बनाने और भविष्य को सुरक्षित करने के लिए डबल इंजन की सरकार के साथ आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि महान शूरवीर महाराजा सुहेलदेव होते तो अयोध्या में प्रभु श्रीराम का मंदिर नहीं टूटता। उनके बाद हम बंट गए। पांच सौ वर्षों तक इंतजार किया। फिर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राम मंदिर बनने का मार्ग प्रशस्त हुआ। क्या यह काम कभी सपा और कांग्रेस कर पातीं। ये लोग आपकी आस्था, पूर्वजों और देवी-देवताओं का सम्मान नहीं करते। आपने इनके साथ जुड़कर क्या हासिल कर लिया। वहीं वाराणसी में बीएचयू के वैदिक विज्ञान केंद्र, आईआईटी बीएचयू की ओर से आयोजित इस दो दिवसीय अधिवेशन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश की समृद्ध ज्ञान परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि प्राचीन भारतीय परंपराएं वैज्ञानिक सिद्धांतों पर आधारित हैं।

बड़हलगंज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बाढ़ की त्रासदी और कनेक्टिविटी के अभाव में यहां के लोग पलायन करते थे। आजीविका के लिए लोगों को विदेश जाना पड़ता था, लेकिन अब यहां के नौजवान को बाहर नहीं जाना होगा। उसे यहीं रोजगार के अवसर मिलेंगे। डबल इंजन सरकार ने धुरियापार में कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट (सीबीजी) प्लांट स्थापित किया है। अब यहां ग्रेटर गीडा बनाने जा रहे हैं: यहां सीमेंट फैक्ट्री, पावर प्लांट, डिस्टिलरी और अन्य बड़े उद्योग स्थापित होने जा रहे हैं। इससे बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे। मुख्यमंत्री योगी ने, शनिवार को चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र में बड़हलगंज, महुआपार स्थित गांधी इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने करीब 295 करोड़ लागत वाली 319 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *