देश की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हुआ यूपी: सीएम योगी
बेंगलुरु में विभिन्न डेवलपरों संग एमओयू के आदान-प्रदान के अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ
लखनऊ: यूपी,सीएम योगी का बेंगलुरु में रोड शो में निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को रोड शो किया। इसके बाद आयोजित बैठक में निवेशकों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नए भारत के नए उत्तर प्रदेश की जो कहानी आप यहां सुन रहे हैं, उसे आप उत्तर प्रदेश में जाकर स्वयं महसूस करेंगे। मैं आपको इसके लिए आमंत्रित करने आया हूं। पहले उत्तर प्रदेश की छवि ‘बीमारू राज्य’ की थी। अब तस्वीर बदल चुकी है। उत्तर प्रदेश में अब वह सब मिलेगा, जिसकी भारत को अपेक्षा है। देश का 60 प्रतिशत एक्सप्रेसवे, 16 हजार किलोमीटर रेल और चार लाख किलोमीटर सड़क नेटवर्क यूपी के पास है। उत्तर प्रदेश अब बीमारू राज्य से निकलकर देश की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में शुमार हो चुका है। पिछले छह वर्षों से हम रेवेन्यू सरप्लस स्टेट हैं। नौ वर्षों में अर्थव्यवस्था और प्रति व्यक्ति आय तीन गुणा हुई है। हमारे पास 75 हजार एकड़ का लैंड बैंक उपलब्ध है।
उ0प्र0 हर वर्ष दो लाख ग्रेजुएट्स तैयार करता है। तकनीकी-व्यावसायिक शिक्षा का बड़ा नेटवर्क युवाओं को हर क्षेत्र में दक्ष बना रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले नौ वर्षों में हमारी कृषि विकास की दर आठ से बढ़कर 18 प्रतिशत हो गई है। राज्य में 96 लाख एमएसएमई यूनिट संचालित हैं। नौ वर्षों में 18 हजार से अधिक बड़े औद्योगिक संस्थान यूपी में स्थापित किए गए।रोड शो के बाद मुख्यमंत्री ने प्रमुख कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों के साथ गोल मेज सम्मेलन के तीन सत्रों में रणनीतिक बैठकें कीं।सत्र में शहरी अवस्थापना के भविष्य पर चर्चा की गई। दूसरे सत्र ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स तथा आइटी व आइटी एनेबल्ड सर्विसेज जैसी तकनीकों पर मंथन हुआ।

