केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने के डीएम ने दिए निर्देश
ग्राम पंचायत बर्डपुर नं, 6 में ग्राम चौपाल कार्यक्रम में ग्रामीणों को संबोधित करते जिलाधिकारी
बर्डपुर नंबर-06 में अधिकारियों ने ग्रामीणों से लिया फीडबैक: गर्भवती महिलाओं की कराई गई गोदभराई
सिद्धार्थनगर। तहसील नौगढ़ के विकास खंड वर्डपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बर्डपुर नंबर-06 में शुक्रवार को ग्राम चौपाल ‘गांव की समस्या, गांव में समाधान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह की उपस्थिति में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और विभिन्न सरकारी योजनाओं की समीक्षा की गई।
डीएम ने ग्रामीणों से पूछा कि उन्हें शासन की योजनाओं की जानकारी और लाभ मिल रहा है या नहीं। ग्रामीणों ने बताया कि योजनाओं का लाभ उन्हें प्राप्त हो रहा है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ हर हाल में पहुंचाया जाए।
ग्राम पंचायत बर्डपुर नं, 6 में ग्राम चौपाल कार्यक्रम में ग्रामीणों को संबोधित करते जिलाधिकारी- जिलाधियारी ने कहा कि विभिन्न विभागों के अधिकारी गांवों में पहुंचकर योजनाओं की जानकारी दें, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे। श्रम विभाग की योजनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने श्रमिकों से श्रम कार्ड बनवाने की अपील की। साथ ही राशन वितरण में पारदर्शिता बनाए रखने, पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनवाने तथा पेंशन योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि आयुष्मान कार्ड धारकों को पांच लाख रुपये तक के निःशुल्क उपचार की सुविधा मिलती है। उन्होंने वरासत संबंधी मामलों का समयबद्ध निस्तारण कराने और पात्र लाभार्थियों का सत्यापन कर पेंशन स्वीकृत करने के भी निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने चौपाल के दौरान ग्रामीणों से अन्य समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली और अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या हीलाहवाली पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन एवं मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह ने गर्भवती महिलाओं की गोदभराई भी कराई।
इस अवसर पर प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार, डीडीओ राजमणि वर्मा, बीडीओ बर्डपुर, उप कृषि निदेशक राजेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी रविशंकर पाण्डेय, शैलेष कुमार आदि मौजूद रहे। स्रोत-विज्ञप्ति

