Tue. Aug 4th, 2026

प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डॉलर बनाने के संबंध में डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक

प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डॉलर बनाने के संबंध में डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक

सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डॉलर बनाने के संबंध में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक संपन्न हुई।बैठक में उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लक्ष्य प्राप्ति के लिए किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश को 1ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य प्रदेश के समग्र विकास,रोजगार सृजन, औद्योगिक प्रगति तथा किसानों एवं उद्यमियों की आय में वृद्धि से जुड़ा हुआ है।

जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि अपने-अपने
विभाग से संबंधित योजनाओं एवं विकास कार्यों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से क्रियान्वित करें। इसके साथ ही कृषि, एमएसएमई, उद्योग, पर्यटन, कौशल विकास, निर्यात संवर्धन, सरचना, निवेश आधारभूत प्रोत्साहन, डिजिटल सेवाओं तथा स्वरोजगार योजनाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए। साथ ही जनपद में निवेश के अनुकूल वातावरण तैयार करते हुए निवेशकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्यों एवं सूचकांक के अनुरूप विभागवार कार्ययोजना तैयार कर नियमित समीक्षा की जाए। उन्होंने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, अधिक से अधिक लाभार्थियों को लाभान्वित करने तथा जनजागरूकता कार्यक्रम संचालित करने पर भी बल दिया। जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने तथा विकास कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता न बरतने के निर्देश दिए।बैठक में जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी बी एस यादव, उपायुक्त उद्योग एवं अन्य संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *