सिद्धार्थनगर। 06 अगस्त 2026
राहत आयुक्त कार्यालय उ0प्र0 की टीम ने बाढ़ प्रभावित गांवों एवं बाढ़ शरणालय स्थल का किया निरीक्षण
टीम ने आपदा प्रबंधन की तैयारियों पर संतोष व्यक्त करते हुए आवश्यकतानुसार व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए
किसी भी आपात स्थिति में जिला प्रशासन द्वारा जारी किया गया हेल्पलाइन नंबर
सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश राहत आयुक्त कार्यालय से जनपद के भ्रमण पर आई टीम प्रतिनिधि आशीष शर्मा (परियोजना निदेशक (बाढ़) एवं परियोजना विशेषज्ञ , श्री प्रशान्त कुमार (प्रोजेक्ट एसोसिएट सुश्री सहाना हेगड़े (मेट्रोलॉजिस्ट) द्वारा बाढ़ की स्थिति एवं राहत कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में टीम ने तहसील बांसी में सुपाराजा एवं तहसील नौगढ़ में किसान इंटर कॉलेज उसका बाज़ार का दौरा कर बाढ़ प्रभावित ग्रामों तथा संचालित बाढ़ शरणालयों का निरीक्षण किया।
तहसील बांसी में टीम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों एवं राहत व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उपजिलाधिकारी (एसडीएम) बांसी एवं तहसीलदार बांसी उपस्थित रहे। वहीं तहसील नौगढ़ के निरीक्षण के दौरान टीम ने बाढ़ शरणालयों तथा बाढ़ प्रभावित ग्रामों का भ्रमण कर वहां उपलब्ध कराई जा रही राहत एवं मूलभूत सुविधाओं का अवलोकन किया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी (एसडीएम) नौगढ़, तहसीलदार नौगढ़, नायब तहसीलदार,अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गौरव श्रीवास्तव तथा आपदा विशेषज्ञ , SDRF टीम उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान टीम ने राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य पूरी संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं तत्परता के साथ संचालित किए जाएं तथा प्रभावित परिवारों को समय पर सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
इसके उपरांत टीम ने जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्राधिकरण में उपलब्ध संसाधनों, आपदा प्रबंधन से संबंधित अभिलेखों नियंत्रण कक्ष तथा समन्वय व्यवस्था की समीक्षा की गई। इस अवसर पर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। टीम ने आपदा प्रबंधन की तैयारियों पर संतोष व्यक्त करते हुए आवश्यकतानुसार व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए।
जिला प्रशासन द्वारा जनपद में बाढ़ की स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है तथा राहत एवं बचाव कार्यों का प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जा रहा है जिससे प्रभावित लोगों को समयबद्ध सहायता उपलब्ध कराई जा सके,किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर मुख्यालय& 05544&297030] 05544&297010 तहसील नौगढ़& 05544&297097] तहसील बांसी&05545&297197]तहसील डुमरियागंज&05541&297043] तहसील इटवा&05541&297085] तहसील शोहरतगढ़& 05544&297060 एवं संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें।

