Fri. Aug 7th, 2026

विधायक विनय वर्मा के प्रयास से शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में स्थापित होंगे दो नए विद्युत उपकेंद्र

विधायक विनय वर्मा के प्रयास से शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में स्थापित होंगे दो नए विद्युत उपकेंद्र

बिजली उपकेंद्र व सब स्टेशन बन जाने से क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगी बिजली समस्या से बड़ी राहत- विनय वर्मा

ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने ढेबरूआ में 132 केवी तथा तुलसियापुर में 33 केवी के नए विद्युत उपकेंद्र “सब स्टेशन” की स्वीकृति प्रदान की

सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति को बेहतर और निर्बाध बनाने के लिए विधायक विनय वर्मा की मांग पर ऊर्जा मंत्री ए0.के0. शर्मा ने ढेबरूआ में 132 केवी तथा तुलसियापुर में 33 केवी के नए विद्युत उपकेंद्र (सब स्टेशन) स्थापित किए जाने की तत्काल स्वीकृति प्रदान की है। साथ ही शीघ्र ही कार्य प्रारंभ कराने का भरोसा भी दिया है।इसी महत्वपूर्ण मांग को लेकर आज विधायक विनय वर्मा ने उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ए0.के0.शर्मा से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपकर क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति से जुड़ी गंभीर समस्याओं से अवगत कराया।

शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ए0.के0.शर्मा से मिलकर क्षेत्र में हो रही बिजली संकट के बारे में मुलाकात कर बताया कि वर्तमान में बेलहवा से होने वाली विद्युत आपूर्ति क्षेत्र की आवश्यकता के अनुरूप पर्याप्त नहीं है। बेलहवा की दूरी लगभग 40 किलोमीटर होने के कारण किसी भी प्रकार की तकनीकी खराबी या फॉल्ट होने पर उसका व्यापक प्रभाव पूरे नेपाल से सटे सीमा क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति पर पड़ता है। क्षेत्र की इस महत्वपूर्ण समस्या को देखते हुए ऊर्जा मंत्री ए0.के0.शर्मा ने विधायक की मांग को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए ढेबरूआ में 132/केवी और तुलसियापुर में 33/केवी के नए विद्युत उपकेंद्रों की तत्काल स्वीकृति प्रदान की है।

विधायक विनय वर्मा ने बताया कि इन दोनों विद्युत उपकेंद्रों के निर्माण से क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति की क्षमता बढ़ेगी,लो वोल्टेज एवं बार-बार फॉल्ट की स्थिति में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था सुचारू रूप से निर्बाध आपूर्ति होगी जिससे विधानसभा शोहरतगढ़ क्षेत्र के ग्रामीण एवं शहरी उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी। शोहरतगढ विधायक विनय वर्मा ने इस महत्वपूर्ण पहल के लिए प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ए0.के0.शर्मा का क्षेत्र की जनता के तरफ से हृदय से आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया है।इस दौरान विधायक के साथ भाजपा गोरखपुर व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप कमलापुरी भी उपस्थित रहे।

शोहरतगढ़ के विकास और क्षेत्रवासियों की सुविधाओं के लिए निरंतर प्रयासरत- विनय वर्मा विधायक,302 विधानसभा, शोहरतगढ़-सिद्धार्थनगर।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *