राज्यपाल उ0प्र0 आनंदीबेन पटेल से हुई शिष्टाचार मुलाकात के दौरान प्रदेश के विकास एवं नेतृत्व को लेकर हुई महत्वपूर्ण चर्चा- आशीष शुक्ला
सम्राट सिंह ने प्रदेश के विकास एवं जनहित से जुड़े मुद्दे और वर्तमान परिस्थितियों से जुड़े विभिन्न विषयों को राज्यपाल महोदया के समक्ष रखा- आशीष शुक्ला
लखनऊ। आज उत्तर प्रदेश की राज्यपाल महोदया श्रीमती आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट हुई। इस दौरान उत्तर प्रदेश से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर सम्राट सिंह ने प्रदेश के विकास, जनहित और वर्तमान परिस्थितियों से जुड़े विभिन्न विषयों को राज्यपाल महोदया के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और प्रदेश लगातार प्रगति की ऊँचाइयों को छू रहा है। वार्ता के दौरान सम्राट सिंह ने योगी आदित्यनाथ को पीएम बनाए जाने की मांग भी प्रमुखता से रखी,उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रदेश के 24 करोड़ जनता के सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विकास और मजबूत नेतृत्व के लिए योगी आदित्यनाथ को देश का प्रधानमंत्री बनाया जाना चाहिए। इस अवसर पर आशीष शुक्ला उर्फ रिंकू, बृजेश पांडे, दिलीप शुक्ला एवं अवधेश तिवारी जी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।यह जानकारी आरएसएस कार्यकर्ता आशीष शुक्ला उर्फ रिंकू ने दी।


