Mon. Aug 24th, 2026

थाना मोहाना पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए 01 नेपाली अभियुक्त को किया गिरफ्तार

जनपद सिद्धार्थनगर: दिनांक 23 अगस्त 2026

थाना मोहाना पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए 01 नेपाली अभियुक्त को किया गिरफ्तार

अभियुक्त के कब्जे से 02 अदद चोरी की मोटरसाइकिल, 01अदद एन्ड्रायड मोबाइल, 01अदद मास्टर चाभी व 90/- रुपये नेपाली करेन्सी बरामद

सिद्धार्थनगर: डॉ0 अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रशांत कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर के कुशल पर्यवेक्षण में व विश्वजीत सौरयॉन क्षेत्राधिकारी सदर जनपद सिद्धार्थनगर के कुशल पर्यवेक्षण में जितेन्द्र सिंह थानाध्यक्ष मोहाना के कुशल नेतृत्व मे दिनांक 22.08.2026 को मु0अ0सं0 130/2026 धारा 303(2), बी0एन0एस0 थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर व मु0अ0सं0 174/2026 धारा 303(2) बी0एन0एस0 थाना शोहरतगढ जनपद सिद्धार्थनगर में प्रकाश में आये अभियुक्त समीर अन्सारी पुत्र मुजीब अन्सारी साकिन रेहरा थाना तौलिहवा जनपद कपिलवस्तु राष्ट्र नेपाल को माधोपुर जंगल के पास से गिरफ्तार किया गया तथा उसके कब्जे से 02 अदद चोरी की मोटरसाइकिल व 01 अदद एन्ड्रायड मोबाइल व 01 अदद मास्टर चाभी व ₹ 90 /- नेपाली करेन्सी बरामद किया गया । बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2), 318,319, 336,338,340 बी0एन0एस0 की बढ़ोत्तरी की गई । तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्णकर न्यायालय रवाना किया जा रहा है।

पुलिस द्वारा अभियुक्त ने पूछताछ मे बताया कि साप्ताहिक बाजार/भीड़भाड़ वाले क्षेत्र से दो पहिया वाहन को अपने मास्टर चाभी से खोलकर नेपाल राष्ट्र ले जाकर वाहन का नम्बर प्लेट बदलकर बेच देते है,अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में जितेन्द्र सिंह थानाध्यक्ष मोहाना, उ0नि0 अशोक कुमार चौकी प्रभारी ककरहवा थाना मोहाना, हे0 का0 उमेश कुमार, हे0 का0 मनोज कुमार, हे0 का0 आत्मानन्द यादव का0 अनुराग तिवारी की मुख्य भूमिका रही।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *