Sat. Sep 12th, 2026

शोहरतगढ़ विधानसभा से स्थानीय कार्यकर्ता को ही मिलेगा अपना दल (एस) से टिकट – अनिल चौधरी

शोहरतगढ़ विधानसभा से स्थानीय कार्यकर्ता को ही मिलेगा अपना दल (एस) से टिकट – अनिल चौधरी

पकड़ी बाजार/सिद्धार्थनगर। तहसील शोहरतगढ़ अन्तर्गत विकास खण्ड जोगिया की ग्राम पंचायत बैजनथा में अपना दल (एस) की मासिक बैठक हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में अपना दल (एस) के राष्ट्रीय सचिव एवं विधानसभा प्रभारी शोहरतगढ़ झिनकान चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष अरविन्द चौधरी ने किया। बैठक में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता, जनसम्पर्क एवं आगामी कार्ययोजना को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी के विचारों और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय सचिव एवं विधानसभा प्रभारी शोहरतगढ़ झिनकान चौधरी और प्रदेश सचिव (शि0सं0) अनिल चौधरी ने बताया कि पार्टी के कार्यकर्ताओं की एकजुटता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने को कहा। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए अभी से बूथ स्तर पर तैयारी शुरू करनी होगी। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर काम करना होगा। प्रदेश सचिव अनिल चौधरी ने कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल का स्पष्ट सन्देश है कि शोहरतगढ़ विध गानसभा सीट पर स्थानीय कार्यकर्ता को ही टिकट दिया जायेगा। इसलिए क्षेत्र में पार्टी संगठन से जुडे कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारी के लिए सक्रिय किया जा रहा है।

समाजसेवी अनिल चौधरी ने बातचीत के दौरान यह भी स्पष्ट किया कि वह खुद शोहरतगढ़ विधानसभा सीट से दावेदार हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि टिकट को लेकर अन्तिम निर्णय पार्टी नेतृत्व ही करेगा। पार्टी का जो भी फैसला होगा, उसे सभी कार्यकर्ताओं को स्वीकार करना होगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अन्य लोगों की ओर से शोहरतगढ़ सीट पर दावेदारी किये जाने के सवाल पर अनिल चौधरी ने कहा कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने पार्टी के आधिकारिक निर्णय और संगठन की मजबूती को ही प्राथमिकता बताया। मासिक बैठक में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर जोर दिया गया।

जिलाध्यक्ष श्याम सुन्दर चौधरी सहित पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन की मजबूती केवल चुनाव के समय नहीं, बल्कि लगातार जनता के बीच रहकर होती है। कार्यकर्ताओं से गांव-गांव सम्पर्क बढ़ाने और पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने की अपील की गई। बैठक में प्रदेश सचिव (शिक्षक मंच) अनिल चौधरी, प्रदेश सचिव झिनकान चौधरी, जिलाध्यक्ष श्याम सुन्दर चौधरी, युवा नेता पप्पू चौधरी, अरविन्द चौधरी, रंजीत साहनी, रिंकू आर्य, अजय, राज, वीर, बरसाती, नन्दलाल, घनश्याम और मोहम्मद समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *