सिद्धार्थनगर: लेखपालों ने अपनी मांगों को लेकर तीसरे दिन जारी रखा धरना
सिद्धार्थनगर। जनपद में कार्यरत लेखपालों द्वारा बुधवार 09 सितंबर से लेकर शुक्रवार तीसरे दिन कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया गया। जनपद के प्रत्येक तहसीलों से जुटे लेखपाल लगभग 10 बजे से अपने मांगों को लेकर बैनर व माइक के साथ अपनी मांगों को रखा गया। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के जनपदीय शाखा के बैनर तले दिए जा रहे धरने में नियम विरुद्ध तरीके से मध्य सत्र में किए गए सभी स्थानांतरण निरस्त करने व स्थानांतरण के कारण बताने, लेखपाल जितेंद्र कुमार यादव के साथ तहसीलदार इटवा द्वारा किए गए अमानवीय व्यवहार के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही व तहसीलदार इटवा को तहसील इटवा से हटाते हुय जिले पर संबद्ध करने की मांग, खतौनी में किसानों के गाटो में तहसील ऑपरेटरों द्वारा किए गए अंश त्रुटियों को तत्काल सही कराने, लेखपालों को अद्यतन आरटीके खतौनी उपलब्ध कराने, पिछले वर्ष के खसरा का प्रिंट उपलब्ध कराने, नया नक्शा उपलब्ध कराने, 2016 वर्ष के लेखपाल का अंक पत्र उपलब्ध कराने, एग्रीस्टैक का बकाया भुगतान दिलाने, फार्मर रजिस्ट्री में शासनादेश का पालन कराने लेखपालों का शस्त्र लाइसेंस जारी कराने व मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में लंबित लेखपालों के चिकित्सा प्रतिपूर्व के फाइलों का निस्तारण कराया जाय तथा बजट हेतु परिषद भेजे जाने की मांग की है। इस दौरान अजय गुप्त आनन्द गौतम, विनोद गौतम, शैलेश भारती, वीर विक्रम चौधरी, अंकिता रंजन, भानू प्रताप, महेंद्र साहनी, शिवशंकर , रीना मिश्रा, अंजली भट्ट, शिल्पी, अमरदीप, नवीन चौधरी, बबिता, शिवानी, स्वाती, श्रृद्धा, सुमन, प्रीती, प्रवेश कुमार आशीष संगम और जिले भर से आए हुए सैकड़ों की संख्या में लेखपाल उपस्थित रहे,धरना प्रदर्शन शाम 04 बजे तक चला।

