Thu. Sep 17th, 2026

दिव्य शाकद्वीपीय ब्राह्मण समिति का स्थापना दिवस समारोह एवं वैवाहिक परिचय सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा बैठक संपन्न-इं0 अनन्त मिश्र

दिव्य शाकद्वीपीय ब्राह्मण समिति का स्थापना दिवस समारोह एवं वैवाहिक परिचय सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा बैठक संपन्न-इं0 अनन्त मिश्र

गोरखपुर। दिव्य शाकद्वीपीय ब्राह्मण समिति (उत्तर प्रदेश), गोरखपुर के आगामी स्थापना दिवस समारोह एवं वैवाहिक परिचय सम्मेलन के सफल, गरिमापूर्ण एवं सुव्यवस्थित आयोजन के दृष्टिगत आज समिति कार्यालय में कार्यकारिणी एवं विशिष्ट सहयोगी सक्रिय सदस्यों की विशेष बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्षता शरद चन्द्र पाण्डेय ने की। बैठक में आगामी सम्मेलन की तैयारियों, आयोजन की व्यवस्थाओं, कार्यक्रम की रूपरेखा तथा विभिन्न दायित्वों के प्रभावी निर्वहन के संबंध में विस्तृत समीक्षा एवं विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आयोजन को भव्य एवं सफल बनाने के लिए अपने सक्रिय सहयोग एवं सहभागिता का आश्वासन दिया।

समिति के महामंत्री इं0 अनन्त मिश्र ने बताया कि आगामी स्थापना दिवस समारोह एवं वैवाहिक परिचय सम्मेलन समाज की एकता, सांस्कृतिक चेतना, पारिवारिक मूल्यों एवं संगठनात्मक सक्रियता का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं समाजबंधुओं से आयोजन की सफलता के लिए सक्रिय सहभागिता एवं यथासामर्थ्य सहयोग प्रदान करने का आह्वान किया।बैठक में समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आयोजन को यादगार बनाने के लिए समन्वित प्रयास करने तथा निर्धारित व्यवस्थाओं को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने पर बल दिया।

बैठक में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी एवं सदस्यों में शरद चन्द्र पाण्डेय अध्यक्ष, इं0 अरविन्द कुमार पाठक उपाध्यक्ष, इं0 अनन्त मिश्र महामंत्री, अमर मिश्र, कोषाध्यक्ष, सर्वेश्वरी मिश्र, सांस्कृतिक एवं प्रचार-प्रसार मंत्री, अनिल कुमार मिश्र, विधिक कार्य मंत्री, कृष्ण कुमार मिश्र एवं सतीश कुमार मिश्र, कार्यकारिणी सदस्य, विशिष्ट संरक्षक जी0के0 पाण्डेय, इं0 प्रेम नाथ मिश्र, इं0 कौशल किशोर पाण्डेय साथ ही सहयोगी सक्रिय सदस्य अरविन्द पाण्डेय, आयुष प्रताप मिश्र आदि उपस्थित रहें।समिति ने समस्त समाजबंधुओं से आगामी स्थापना दिवस समारोह एवं वैवाहिक परिचय सम्मेलन में सपरिवार सहभागिता कर आयोजन की गरिमा बढ़ाने की अपील की है।
इं0 अनन्त मिश्र,महामंत्री,दिव्य शाकद्वीपीय ब्राह्मण समिति (उत्तर प्रदेश),गोरखपुर।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *