Thu. Sep 17th, 2026

शोहरतगढ़ और बढ़नी में बस स्टेशन के स्वीकृति मिलने पर विधायक ने परिवहन मंत्री से की शिष्टाचार मुलाकात

शोहरतगढ़ और बढ़नी में बस स्टेशन के स्वीकृति मिलने पर विधायक ने परिवहन मंत्री से की शिष्टाचार मुलाकात

शोहरतगढ सिद्धार्थनगर: उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से उनके आवास पर शोहरतगढ के विधायक विनय वर्मा ने शिष्टाचार भेंट कर शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के शोहरतगढ़ एवं बढ़नी में बस अड्डे के निर्माण के प्रस्ताव को मंत्रिमंडल से स्वीकृति मिलने पर समस्त विधानसभा क्षेत्र की जनता की ओर से मंत्री जी उनका हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

विधायक विनय वर्मा ने कहा कि इस अवसर पर परिवहन मंत्री ने अपनी प्रसन्नता साझा की। मैंने भी इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। विधायक ने कहा बस स्टेशन की स्वीकृति हमारे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे क्षेत्रवासियों को बेहतर, सुगम और सुरक्षित परिवहन सुविधा मिलेगी तथा व्यापार, रोजगार और स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार उत्तर प्रदेश में विकास को नई रफ्तार दे रही है। आज प्रदेश का कोई भी क्षेत्र विकास की धारा से अछूता नहीं है। शोहरतगढ़ विधानसभा भी इसी तेज होती विकास यात्रा का साक्षी बन रहा है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *