Thu. Sep 17th, 2026

एसडीएम और चिकित्सा अधीक्षक की संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण में तीन निजी अस्पताल सील, अभिलेख न मिलने पर हुई कार्रवाई

एसडीएम और चिकित्सा अधीक्षक की संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण में तीन निजी अस्पताल सील,अभिलेख न मिलने पर हुई कार्रवाई

डुमरियागंज, सिद्धार्थनगर। स्वास्थ्य प्रतिष्ठानों के संचालन में निर्धारित मानकों और जरूरी अभिलेखों की जांच के लिए बुधवार को प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने भवानीगंज क्षेत्र में संचालित निजी अस्पतालों और डायग्नोस्टिक सेंटरों का औचक निरीक्षण किया। एसडीएम डुमरियागंज विवेकानंद मिश्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवा के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विकास चौधरी के नेतृत्व में हुई जांच के दौरान तीन अस्पतालों को सील करने की कार्रवाई की गई, जबकि एक डायग्नोस्टिक सेंटर को नोटिस जारी कर आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

संयुक्त टीम ने दादा हनुमान मेमोरियल हॉस्पिटल भवानीगंज का निरीक्षण किया। अस्पताल खुला मिला, लेकिन मौके पर कोई चिकित्सक उपस्थित नहीं था। अस्पताल संचालन से संबंधित अभिलेख भी नियमानुसार उपलब्ध नहीं पाए गए। इसके बाद टीम ने अस्पताल के. शिफा हेल्थ क्लीनिक में भी निरीक्षण के दौरान संचालन से संबंधित आवश्यक अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए जाने की बात सामने आई। इसके बाद टीम ने क्लीनिक को सील करने की कार्रवाई की और नोटिस दिया। जबकि श्रेष्ठ डायग्नोस्टिक सेंटर खुला मिला। टीम ने संचालन से संबंधित दस्तावेज मांगे और आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत करने के लिए नोटिस तामील कराया।

एसडीएम और चिकित्सा अधीक्षक की संयुक्त टीम ने भवानीगंज में की जांच, डायग्नोस्टिक सेंटर को नोटिस की सील करने की कार्रवाई करते हुए तामील कराया गया,इसके बाद लखनऊ पॉलीक्लीनिक की जांच की गई। यहां भी अस्पताल खुला मिला। निरीक्षण के दौरान डॉ. इरसाद अहमद द्वारा अस्पताल संचालन से संबंधित आवश्यक अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए जा सके। इस पर अस्पताल को सील कर नोटिस तामील कराया गया।

एसडीएम विवेकानंद मिश्र ने बताया कि क्षेत्र में संचालित निजी स्वास्थ्य प्रतिष्ठानों का नियमानुसार निरीक्षण जारी रहेगा। निर्धारित मानकों और आवश्यक अभिलेखों के बिना संचालित पाए जाने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।श्रोत विज्ञप्ति।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *