Mon. Sep 21st, 2026

प्रेस क्लब इंडिया महाकुंभ 2026 में पत्रकारिता, शिक्षा और चिकित्सा क्षेत्र की प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित

प्रेस क्लब इंडिया महाकुंभ 2026 में पत्रकारिता, शिक्षा और चिकित्सा क्षेत्र की प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित

डुमरियागंज नगर पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित के साथ मीडिया महाकुंभ सम्मेलन का आयोजन किया गया

निज संवाददाता डुमरियागंज, सिद्धार्थनगर। प्रेस क्लब महाकुंभ 2026 के तहत आयोजित मीडिया कार्यशाला एवं सम्मान समारोह में पत्रकारिता की बदलती चुनौतियों, मीडिया की भूमिका और समाज के प्रति पत्रकारों की जिम्मेदारियों पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश कुमार शुक्ला प्रेस क्लब इंडिया की उपस्थिति रही। विशिष्ट अतिथि जिला प्रशासनिक अधिकारी सुरेश चंद्र पाण्डेय , संतोष कुमार गोंड राष्ट्रीय मंत्री प्रेस क्लब, राहुल सिंह प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ तौफिकुर रहमान उत्तर प्रदेश, रामवृक्ष गुप्ता सहित अन्य अतिथियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय लोगों के साथ शिक्षा और चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को भी सम्मानित किया गया।

उपरोक्त कार्यक्रम में प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिंह तथा प्रदेश और जिला समिति के पदाधिकारियों की मौजूदगी रही। जिसमें मनोज कुमार प्रदेश प्रभारी, देवदत्त निगम शुकला जिला प्रभारी विजय सिंह भास्कर प्रेस क्लब जनपद सिद्धार्थनगर,जिला अध्यक्ष भारत कनौजिया , वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष मनोज पासवान ,जिला महामंत्री राजकुमार वर्मा, जिला मंत्री प्रेमचंद गौड़, जिला प्रवक्ता नंदिनी मौर्य, वरिष्ठ प्रवक्ता श्याम नारायण सिंह, कोषाध्यक्ष दीपू पासवान, असलम अजीज संप्रेक्षक तहसील कमेटी में नियाज़ अहमद तहसील अध्यक्ष डुमरियागंज व तहसील अध्यक्ष नौगढ़ अहमद हुसैन , तहसील अध्यक्ष इटवा सोमनाथ जायसवाल सहित प्रेस क्लब के विभिन्न पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

मीडिया महाकुंभ 2026 के आयोजित मीडिया कार्यशाला में पत्रकारिता के वर्तमान स्वरूप और बदलती तकनीक के बीच पत्रकारों की भूमिका पर विचार-विमर्श किया गया। प्रेस क्लब राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश कुमार शुक्ला ने कहा कि डिजिटल माध्यमों के विस्तार के साथ समाचारों की गति बढ़ी है, लेकिन खबरों की सत्यता, तथ्य-जांच और जिम्मेदार प्रस्तुति का महत्व भी उतना ही बढ़ गया है। पत्रकारों के लिए विश्वसनीय सूचना जुटाना और उसे जनता तक सही रूप में पहुंचाना लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

उक्त समारोह में पत्रकारिता के क्षेत्र में योगदान देने वाले 70 से अधिक पत्रकारों को मीडिया रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने वाले 20 शिक्षकों को शिक्षक रत्न सम्मान तथा चिकित्सा क्षेत्र में सेवाएं देने वाले 20 चिकित्सकों को चिकित्सक रत्न सम्मान प्रदान किया गया। सम्मान प्राप्त करने वालों को मंच से सम्मानित किया गया और उनके योगदान की सराहना की गई।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने पत्रकारिता को केवल समाचार संकलन तक सीमित न रखते हुए समाज की समस्याओं को सामने लाने, जनहित के मुद्दों को उठाने और तथ्यपरक जानकारी उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के दौर में पत्रकारों के सामने नई संभावनाओं के साथ नई चुनौतियां भी हैं। ऐसे समय में पत्रकारिता की विश्वसनीयता बनाए रखना सभी मीडिया कर्मियों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

प्रेस क्लब महाकुंभ 2026 में पत्रकारों, शिक्षकों, चिकित्सकों और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों की सहभागिता ने कार्यक्रम को व्यापक स्वरूप दिया। कार्यक्रम आयोजक मंडल विजय सिंह भास्कर व सह आयोजक नियाज़ अहमद ने सम्मानित किए गए लोगों को हार्दिक बधाई दिया व पत्रकारिता और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में जिम्मेदारी पूर्ण कार्य करने के संकल्प को दोहराया। आयोजन में प्रेस क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *