Tue. Sep 22nd, 2026

“संकल्प से सिद्धि तक” ‘सेवा संकल्प अभियान 2026′ के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता में दिखी देशभक्ति और विकसित भारत की झलक

“संकल्प से सिद्धि तक” ‘सेवा संकल्प अभियान 2026′ के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता में दिखी देशभक्ति और विकसित भारत की झलक

निज संवाददाता,सिद्धार्थनगर। विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं उनके 25 वर्षों की सार्वजनिक जीवन की सेवा यात्रा के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री योगी उत्तर प्रदेश के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान 2026’ के अंतर्गत ‘सेवा के रंग राष्ट्र के संग’ कार्यक्रम के तहत आज रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता करते हुए विधायक ने छात्र-छात्राओं की रचनात्मक प्रस्तुतियों का अवलोकन किया तथा उन्हें संबोधित किया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने रंग-बिरंगी एवं आकर्षक रंगोलियों के माध्यम से देशभक्ति, भारतीय संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता तथा ‘विकसित भारत 2047’ की संकल्पना को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत किया।

विधायक श्यामधनी राही ने उत्कृष्ट रंगोली प्रस्तुत करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत एवं सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी ही वर्ष 2047 के विकसित, आत्मनिर्भर एवं सशक्त भारत की आधारशिला है। विद्यार्थियों की रचनात्मकता और राष्ट्र के प्रति उनकी सोच भारत के उज्ज्वल भविष्य की दिशा को दर्शाती है। सभी को अपने कर्तव्यों और सहभागिता के माध्यम से विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में योगदान देना चाहिए।

विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। ‘सेवा संकल्प अभियान’ समाज के प्रत्येक वर्ग को सेवा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है,इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या, सांसद प्रतिनिधि एस.पी. अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार सहित विद्यालय परिवार के शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *