Thu. Oct 1st, 2026

गृह मंत्रालय के निर्देश पर खुनुवा बॉर्डर पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कड़ी कार्रवाई

गृह मंत्रालय के निर्देश पर खुनुवा बॉर्डर पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कड़ी कार्रवाई

News17 india निज संवाददाता,
शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर। गृह मंत्रालय के निर्देश पर सीमा क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बुधवार को अभियान चलाया गया। नायब तहसीलदार शोहरतगढ़ माधुर्य यादव और एसएसबी असिस्टेंट कमांडेंट नितेश के नेतृत्व में राजस्व, पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने खुनुवा बॉर्डर पर कार्रवाई की,संयुक्त टीम ने बॉर्डर पिलर संख्या 556 से 555 के बीच नो मेंस लैंड से करीब16 मीटर अंदर भारतीय सीमा क्षेत्र में किए गए अस्थायी अतिक्रमण को जेसीबी से हटवाया। कार्रवाई के दौरान स्थायी अतिक्रमण करने वालों को एक सप्ताह के भीतर स्वयं अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई।

अतिक्रमण की कार्रवाई कर रहे अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि निर्धारित अवधि में अतिक्रमण नहीं हटाने पर संयुक्त टीम द्वारा स्थायी अतिक्रमण भी हटाया जाएगा। इसके अलावा खुनुवा कस्बे में मुख्य मार्ग के दोनों ओर नवीन परती, लोक निर्माण विभाग की जमीन और रास्ते पर किए गए, अस्थायी व स्थायी अतिक्रमण को भी चिन्हित कर हटाने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने संबंधित लोगों से सार्वजनिक भूमि और रास्तों पर किए गए अतिक्रमण को निर्धारित समय में हटाने को कहा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *