मनरेगा उपायुक्त ने ग्राम पंचायत उदयपुर में “वीबी जी राम जी” योजना के बारे में ग्रामीणों को विस्तृत जानकारी दी
News17 india संवाददाता विजय कुमार मिश्र की रिपोर्ट…
बांसी, सिद्धार्थनगर। विकास खंड जोगिया के अंतर्गत ग्राम पंचायत उदयपुर में शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026 को ‘रिफॉर्म उत्सव’ के तहत एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उपायुक्त “श्रम रोजगार” संदीप कुमार सिंह ने ग्रामीणों और अधिकारियों को संबोधित करते हुए रिफॉर्म उत्सव तथा वीबी जी राम जी योजना के मुख्य उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।
मनरेगा उपायुक्त संदीप कुमार सिंह ने अपने संबोधन में योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर सृजित करने, पारदर्शिता बढ़ाने और ग्रामीण विकास से जुड़ी सुधारवादी नीतियों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने ग्राम पंचायत स्तर पर सरकारी योजनाओं के पारदर्शी क्रियान्वयन और ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों की समस्याओं व जिज्ञासाओं को सुनकर उनका त्वरित समाधान भी किया।
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) जोगिया रामानंद वर्मा, एपीओ मुकेश कुमार, दीपक कुमार श्रीवास्तव, उदयपुर के पंचायत सचिव गौरव त्रिपाठी, ग्राम प्रधान गौरी प्रसाद, प्रधान प्रतिनिधि अंगद कुमार, रामविलास, अनिल कुमार सहित विकास खंड के संबंधित अधिकारी, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

